Breaking
MLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

2024 में ही हो गई थी भारत में HMPV की शुरुआत, जाने मरिजो आंकड़े

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। चीन के बाद देश में भारत में भी ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस (HMPV) ने दस्तक दी है. हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने साफ किया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. देश में इस समय HMPV के कुल आठ मामले हैं, जिसमें कर्नाटक में एक, गुजरात में एक महाराष्ट्र में तीन, तमिलनाडु में दो और पश्चिम बंगाल में एक मरीज हैं. इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि HMPV की एंट्री 2025 में नहीं, बल्कि 2024 में ही हो गई थी. नवंबर 2024 और दिसंबर 2024 के बीच सिर्फ कोलकाता में HMPV के करीब 30 मामले दर्ज होने की खबर सामने आई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता के 5 प्रमुख लेबोरेटरी ने एक महीने के भीतर 30 से अधिक लोगों में HMPV पाया था. उन रोगियों में तीन-चार जवान और बाकी बच्चे थे. बच्चों में तीन महीने से भी कम उम्र के मरीज थे, जो अब बिल्कुल ठीक हो चुके हैं. एचएमपीवी मामलों को लेकर देश का अधिकतर अस्पताल सतर्क है और इसके ममलों में कमी लाने को लेकर प्लानिंग कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक संक्रामक रोग विशेषज्ञ और आईपीजीएमईआर के एसोसिएट प्रोफेसर योगीराज रे ने कहा कि एचएमपीवी से घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “अगर चीन में उछाल की रिपोर्ट सच है, तो हमें सबसे पहले वायरस के जेनेटिक वैरिएंट और फिर महामारी की स्थिति जानने की जरूरत है. अगर इससे सांस लेने में दिक्कतें नहीं हो रही है तो फिर इससे स्वास्थ्य सेवा पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ना चाहिए.”

HMPV को लेकर अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने मरीजों के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सर्दी और मौसमी बीमारियों को देखते हुए कोविड, स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा से संक्रमित मरीजों के लिए अलग से ओपीडी और आईपीडी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किया है. इसके अलावा कोविड के मामलों में नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं.

गुजरात में ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस के केस दर्ज होने के बाद राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संभावित संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद सोमवार को कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और चिंता की कोई बात नहीं है.

2024 में ही हो गई थी भारत में HMPV की  शुरुआत, जाने मरिजो आंकड़े

Related Articles

Back to top button