Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को किया आहत, होगी f.i.r.

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर विपक्ष को उन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है । दुर्गा-लक्ष्मी वाले बयान पर सियासी युद्ध छिड़ गया है।राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर हुई, भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ केस दर्ज कराने जा रही है।मामला कुछ इस तरह है, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भाजपा-आरएसएस के बिल्कुल विपरीत है और दो विचारधाराओं में से केवल एक ही देश पर शासन कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘जहां भी ये लोग जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। फिर कहते हैं कि हम हिंदू हैं। ये झूठे हिंदू हैं। ये हिंदू धर्म का प्रयोग करते हैं और इस धर्म की दलाली करते हैं। ये हिंदू नहीं हैं।’राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि राहुल के बयान से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने अपने भाषण में हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। (देवी) लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती करोड़ों लोगों की भावनाओं के केंद्र में हैं। यह कहना कि दुर्गा जी पर हमला हुआ है, ऐसे शब्दों का उपयोग करना किसी भी धर्म के संदर्भ में सही नहीं है।’पात्रा ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘न दुर्गा मां की और न ही लक्ष्मी मां की शक्तियां कम हुई हैं..हां अपने बेटे की नासमझियों के कारण किसी की शक्ति कम हुई है तो वह ‘सोनिया माता’ हैं।’मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू देवियों पर बयान देकर राहुल ने आस्था पर चोट पहुंचाई है। हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। अपने बयान के लिए उन्हें हिंदू समुदाय से माफी मांगनी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button