Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsस्पोर्ट्स

अब आईपीएल में नहीं नज़र आएंगे माही,बताया कहाँ होगा उनका आखिरी टी-20 मैच |

नई दिल्ली : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकल सामने आई हैं, भारत के महान बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी ने अब आईपीएल से भी किनारा करने का मन बना लिया है,
धोनी ने एक कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने हमेशा अपने करियर में प्लान बनाकर क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह अपना आखिरी टी-20 मैच कब और किस शहर में खेलेंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी का यह बयान अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और आईपीएल में खेल रहे हैं. अक्सर उनके संन्यास को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं होती रहती हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार शाम एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें धोनी एक कार्यक्रम में अपने करियर को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें धोनी ने बताया कि उन्होंने हमेशा करियर में प्लान बनाकर क्रिकेट खेला. धोनी ने कहा, “मैंने अपना आखिरी वनडे मैच होमटाउन रांची में खेला था और मुझे उम्मीद है कि मैं अपना आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में खेलूंगा.” हालांकि धोनी ने अपने संन्यास को लेकर कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा. उन्होंने कहा, “मेरा आखिरी मैच अगले साल भी हो सकता है और 5 साल बाद भी

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था. कई मैचों में धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी. कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी का यह आखर आईपीएल होगा, लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे फिलहाल संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं,
दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया था. उम्मीद थी कि टीम को धोनी के अनुभव का फायदा मिलेगा, लेकिन भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी. जिसके बाद धोनी 9 नवंबर को रांची लौट आए थे.

Related Articles

Back to top button