Breaking
पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन पर घातक हमला शुरू करेगा रूस! अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई तारीख

रूस यूक्रेन कनफ्लिक्ट। रूस और यूक्रेन (Ukraine-Russia) में तनाव लगातार गहराता जा रहा है. अब वह तारीख सामने आ गई है, जब रूस (Russia) अपने प्रतिद्वंदी यूक्रेन (Ukraine) पर पर बड़ा और घातक हमला करने वाला है.

पोलिटिको के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ हुई इस कांफ्रेंस कॉल में ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, कनाडा, पोलैंड, रोमानिया और फ्रांस के नेताओं के साथ-साथ नाटो महासचिव और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ने भी भाग लिया.

सूत्रों के अनुसार जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने पश्चिमी सहयोगियों को सूचित किया कि रूसी (Russia) हमले की शुरुआत मिसाइल हमलों और साइबर अटैक से हो सकती है. हालांकि बाइडेन के इस आकलन पर ब्रिटेन ने चर्चा में अलग विचार व्यक्त किए. ब्रिटेन ने कहा कि अगर पुतिन हमले की गलती करते हैं तो उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा. यूक्रेन (Ukraine) अपने सभी संसाधनों के साथ उससे लड़ेगा.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) का हमला हवाई बमबारी और मिसाइल हमलों से शुरू हो सकता है. सुलिवन ने कहा था कि रूस का हमला किसी भी समय शुरू हो सकता है. यहां तक कि वह चीन में चल रहे विंटर ओलंपिक के खत्म होने से भी अटैक की शुरूआत कर सकता है. इस ओलंपिक का समापन 20 फरवरी को होने जा रहा है.

इन सबके बावजूद बहुत सारे राजनयिक सूत्रों का कहना है कि 16 फरवरी से यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) का अटैक शुरू होने की खुफिया जानकारी कच्ची है. हालात के बारे में अमेरिका का आकलन सही नहीं है.

इस बीच, रॉयटर्स ने बताया है कि जो बाइडेन (Joe Biden) नाटो में शामिल पोलैंड की रक्षा के लिए 3 हजार जवानों को भेज रहे हैं. वे जवान पोलैंड में पहले से तैनात 1,700 जवानों को ज्वॉइन करेंगे. अमेरिकी सैनिकों की यह तैनाती यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी (Russia) हमले की आशंकाओं के बीच अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित पश्चिमी देशों को भरोसा दिलाने के लिए है.

इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अगर यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) का हमला होता है तो वह उसकी रक्षा के लिए वॉर में शामिल नहीं होगा. हालांकि वह यूक्रेन के सैनिकों को घातक हथियार और उन्हें चलाने की ट्रेनिंग देकर सशक्त करता रहेगा.

Related Articles

Back to top button