Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
उत्तराखंडराजनीतिराज्य

अपनी बात रखना नाराजगी या बगावत नहीं- हरीश रावत

 देहरादून। पंजाब कांग्रेस में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है, लेकिन प्रदेश प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां उपजे इस विवाद को गंभीर नहीं माना है। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर अपनी बात रखना और नाराजगी जाहिर करना बगावत की श्रेणी में नहीं आता है। रावत ने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि पार्टी ने पूरी कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को सौंप दी है।

पार्टी के भीतर वरिष्ठ जनों में अम्बिका सोनी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, सुख सरकारिया, चरनजीत सिंह चन्नी लंबे समय से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। मैं उनकी बातें सुनकर समाधान का रास्ता निकालूंगा।

हरीश रावत ने बताया कि नाराज मंत्री और विधायक बीते मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मिले थे। उसके बाद उन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय मांगा। आज मैं उनकी बातें सुनकर उसके समाधान का रास्ता तलाशने का प्रयास करूंगा।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2016 में मेरे खिलाफ जिन विधायकों ने विरोध का बिगुल बजाया उनके पीछे एक सशक्त पार्टी का हाथ था। पंजाब में स्थिति ऐसी नहीं है, वहां पार्टी के भीतर ही कुछ बातों को लेकर विधायक और मंत्रियों में मनमुटाव है। इसका बातचीत से बाद समाधान निकाल लिया जाएगा। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी के भीतर अपनी बात रखना व नाराजगी जाहिर करना बगावत की श्रेणी में नहीं आता है।

 

Related Articles

Back to top button