Breaking
देश संसद से चलेगा,सड़क से नहीं- रविशंकर प्रसाददिल्ली पुलिस ने साउथ एवन्यू से ममता बनर्जी को डिटेन कियाराहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं-बीजेपीबृंदा करात समेत कई लेफ्ट के नेता गिरफ़्तारदिल्ली- CJP के 500 से ज़्यादा समर्थक हिरासत में लिए गएदिल्ली- काँग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शनCJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ़्लाइट में किया गिरफ्तारINDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांगCJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी, BNSS की धारा 163 लागूराहुल गाँधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 में दिया ऐतिहासिक भाषण पढ़ा
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

पंजाब सीएम के लिए कई चेहरा सामने, कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जंग जारी

चंडीगढ़ :- पंजाब से किसान आंदोलन को ले कर कैप्टन अमरिंदर सिंह के आए बयान के बाद आपसी कलह की स्थिति बन गई है राहुल गांधी द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर नया सीरम बनाने की खबरें आ रही हैं मिली जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री की रेस में सुनील जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम के चर्चा भी तेजी से चल रही है।ऐसा कहा जा रहा है कि जाखड़ को अगला मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जा सकता है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की चर्चा भी तेजी के साथ चल रही है। नवजोत सिंह सिद्धू भी अगला मुख्यमंत्री चेहरा बन सकते है।
सिद्धू के सलाहकार ने दिया था बड़ा बयान
आज 5 बजे कांग्रेस समिति के दफ़्तर में होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के प्रमुख रणनीति सलाहकार मुहम्मद मुस्तफा ने बड़ा बयान दिया था। मुहम्मद मुस्तफा ने ट्वीट करके कहा है कि 2017 में पंजाब ने 80 विधायक कांग्रेस को दिए। अफ़सोस की बात है कि विवादपूर्ण ढंग के साथ कांग्रेसियों को अभी तक अच्छा मुख्यमंत्री नहीं मिला। साढ़े चार सालों के लंबे इंतजार के बाद आज पार्टी के पास एक अच्छे नेता के चुनाव करने का मौका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये बयान उस समय आया जब आज पंजाब के विधयाकों की मीटिंग होनी है। हाईकमान की तरफ से विधायकों को आज 5 बजे कांग्रेस के कार्यालय में बुलाया गया है। इसके लिए चंडीगढ़ में अब तक सिद्धू सहित कई बड़े नेता पहुंच चुके है। सभी की नजरे अब आज शाम की मीटिंग में आकर टिक गई है।

Related Articles

Back to top button