Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
मनोरंजन

कोविड-19 से ठीक होने के बाद मनाली रवाना हुईं कंगना ,मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स से पूछा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

मुंबई/बॉलीवुड। कोविड-19 से रिकवर करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) गुरुवार को मनाली के लिए रवाना हो गई हैं. हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, उन्होंने फोटोग्राफर्स से बात की और उनके हालचाल पूछे. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ऑरेंज साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आईं. उन्होंने मोतियों वाला एक नेक्लेस पहना हुआ था और मोटे सनग्लासेज लगा रखे थे. हालांकि उन्होंने मास्क पहना हुआ था लेकिन गाड़ी से उतरते के बाद फोटोग्राफर्स ने कंगना से तस्वीरों के लिए अपील की. इसके बाद एयरपोर्ट में दाखिल होने से पहले उन्होंने मास्क हटा दिया ताकि वह तस्वीरों के लिए पोज दे सकें.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फोटोग्राफर्स से बातचीत करते हुए पूछा कि उनमें से कितनों को कोरोना हो गया है और क्या उन्होंने वैक्सीन ली है. बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बीते दिनों कोविड पॉजिटिव हो गई थीं और उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके लोगों को इस बारे में सूचित किया था. हालांकि कंगना की ये पोस्ट इंस्टाग्राम द्वारा डिलीट कर दी गई जिसके बाद वह काफी नाराज हुईं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में एक पोस्ट करके उन सेलेब्रिटीज पर गुस्सा निकाला है जो कोविड संक्रमित लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ऐसे सेलेब्रिटीज को हिदायत देते हुए कहा कि अगर तुम वाकई अमीर हो तो तुम्हें भिखारियों से पैसे मांगने की जरूरत नहीं है. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे कई दिग्गज सितारे भी फंड रेजिंग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button