Breaking
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोट
मनोरंजन

हर दिन बढ़ रही है कमाई की रफ्तार, चर्चा में है The Kashmir Files प्रमोशन के बिना

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म को लेकर हर तरफ से बातें उठ रही हैं. इस फिल्म को जिसने भी देखा वो रो पड़ा और अब इस फिल्म की पब्लिसिटी लोग ही आपस में करे दे रहे हैं. इस मूवी में कश्मीरी पंडितों के दर्द को बखूबी दिखाया गया है. मूवी के लिए लोगों में बढ़ती रुचि को देख कई राज्यों ने टैक्स फ्री भी कर दिया है.

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज हुई थी और महज तीन दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म में 1990 में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया है. ये फिल्म देशभर में पसंद की जा रही है.  इस फिल्म में हर कैरेक्टर ने बखूबी अपने रोल को निभाया है. अनुपम खेर ने फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित (रिटायर टीचर) का रोल निभाया है, जो श्रीनगर में अपने बेटे-बहू और दो पोतों के साथ रहते हैं. उनका पोता कृष्णा (दर्शन कुमार) मूवी के आखिरी में बताता है कि उनके दादा यानी पुष्कर नाथ पंडित को डिमेंशिया था.

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने इस फिल्म को बनाने को लेकर अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस फिल्म के लिए 5000 घंटे की रिसर्च और 15 हजार पेज के डॉक्यूमेंट इकट्ठा किए थे. लगभग 700 से ज्यादा पीड़ित कश्मीरी पंडितों का इंटरव्यू रिकॉर्ड किया. इस फिल्म को बनाने में 4 साल का लंबा वक्त लगा. विवेक बताते हैं कि कश्मीरी पंडितों का ये दर्द तो है ही कि उन्हें उनके घर से निकाल दिया गया. लेकिन सबसे बड़ा दर्द ये है कि उस वक्त के पॉलिटिकल सिस्टम ने इस बारे में अधिकतर लोगों को ठीक-ठीक जानकारी ही नहीं लगने दी गई कि कश्मीरी पंडितों के साथ कितना अत्याचार हुआ था. सरकारों ने इस त्रासदी  को छुपाने की पूरी कोशिश की.

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म का टोटल बजट 14 करोड़ के आस पास का है और महज तीन दिन में इस फिल्म की कमाई ने अपने बजट को पार कर लिया है. ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, फिल्म की कमाई में केवल इजाफा होते जा रहा है. फिल्म ने वीकेंड पर कुल 22.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि वीकडे पर फिल्म ने रविवार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और चौथे दिन यानी सोमवार को जबरदस्त उछाल मारी. अब तक, फिल्म ने कुल 43.15-45.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को शुरुआत में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. दर्शकों के दिल में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी के बारे में जानने की उत्सुक को देखते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) बॉक्स ऑफिस ने अपनी स्क्रीनिंग को 1000 से अधिक स्क्रीन पर विस्तारित कर दिया था. वहीं वीकेंड पर इस संख्या को बढ़ाकर 2000 तक कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button