Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
एजुकेशन

एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा और रोजगार के बाद अब मेरा ओर मेरे संस्थान का यह दायित्व रहेगा कि सभी आवासहीन व्यक्तियों की सुनवाई सरकार तक पहुंचे।

लखनऊ: बक्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पर संवाद के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आवासन एवम शहरी कार्य,भारत सरकार कौशल किशोर, अविनाश त्रिवेदी( विधायक), पवन सिंह चौहान( चैयरमैन एस आर ग्रुप), अनिल कुमार श्रीवास्तव( प्रोजेक्ट हेड करसल फाउंडेशन),निधि बाजपेयी (प्रोजेक्ट हेड, डूडा) कर्नल के डी शर्मा( प्रमुख आवास मोदी मिशन),अरुण सिंह ( नगर पंचायत अध्यक्ष बी0 के0 टी0) उपस्थित थे। यह सेमिनार अफोर्डेबल लाइट हाउस पर तकनीकी का उपयोग कर प्रधान मंत्री आवास योजना को सफल बनाने हेतु एवम प्रेरित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी ( डूडा) के सहयोग से 22/9/21 को आयोजित किया गया।


राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर प्रदेश में अफोर्डेबल हाउसेस के लिए जापानी तकनीक से हल्के ओर टिकाऊ घर बनने के लिए नए मटेरियल वे इस्पात के फ्रेम बने घरों पर जोर दिया और किसी भी तरह के कार्बन सिग्नेचर को कम करने में भी सहायक बताया। विधायक अविनाश द्विवेदी ने कहा आने वाले समय मे क्षेत्र में सभी आवासहीन व्यक्तियों को प्रधान मंत्री आवास योजना की तहत उचित मापदंडों पर बड़ी सुलभता के साथ आवास आवंटित किया जाएगा।
संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा और रोजगार के बाद अब मेरा ओर मेरे संस्थान का यह दायित्व रहेगा कि सभी आवासहीन व्यक्तियों की सुनवाई सरकार तक पहुंचे।
अनिल कुमार श्रीवास्तव जापानी तकनीक के विशेषज्ञ एवम प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि अफोर्डेबल हाउसेस बनाना जो कि मरम्मत मुक्त हो और उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री जो जैविक रूप से विघटित हो सके और लागत बहुत ही काम हो सके का निर्माण भी सरल हो सभी आश्रित लोगो को प्रदान की जाएंगी।


अरुण सिंह ( नगरपंचायत अध्यक्ष बी0 के0 टी0) ने कहा कि हमारे क्षेत्र से राज्यमंत्री जी के होने से क्षेत्रवासियों को प्रधान मंत्री आवास योजना से नई तकनीक से लाभन्वित होंगे।
पवन सिंह चौहान जी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button