Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेशभर में आयोजित ‘संपत्ति मेला’ में बढ़ती सहभागिता, FCFS योजना ने आकर्षित किया ध्यान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा आज प्रदेश के विभिन्न जोनों में ‘संपत्ति मेला’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन आवास आयुक्त के निर्देशों के क्रम में किया गया, जिसके तहत परिषद के संपत्ति प्रबंध कार्यालयों में अनिस्तारित संपत्तियों से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा परिषद की वर्तमान “FCFS के अंतर्गत उपलब्ध विशेष छूट” के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

संपत्ति मेला के दौरान आवंटन, रिफंड, नामांतरण, विक्रय विलेख, कब्जा प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित औपचारिकताओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आवंटियों एवं लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, बरेली एवं वाराणसी जोनों में संपत्ति मेला संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर FCFS के तहत मिल रही भारी छूट के बारे में जानने में आगंतुकों ने विशेष रुचि दिखाई। कई लोगों ने साइट विज़िट की तथा कुछ आगंतुकों ने फ्लैट्स की बुकिंग भी कराई।

आवास आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप परिषद प्रत्येक माह के हर शनिवार को सभी जोनों में संपत्ति मेला आयोजित करती है, जिससे लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके और आवंटियों को आवश्यक सेवाएँ सुगमता से प्राप्त हों।

कार्यक्रम में आए आगंतुकों ने अपनी समस्याओं के त्वरित एवं सहज निस्तारण हेतु परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा परिषद की इस जनोपयोगी पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button