Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
भक्ति पोस्ट

समय रहने पर यह तीन काम जरूर कर लेना चाहिए: चाणक्य नीति

उज्जैन. आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार, प्रत्येक मनुष्य को अपने मन में दूसरों के प्रति परोपकार की भावना रखनी चाहिए और अपने जीवन में नेक और अच्छे कार्य करने चाहिए।अच्छे और समाज हित के कार्य

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवित रहते ही व्यक्ति को लोक कल्याण के कार्य करते रहना चाहिए। मौका मिलने पर सदैव पुण्य कार्य करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। जब तक आपके शरीर में रोग नहीं हैं तब तक जितना हो सके अच्छे और जनकल्याण के कार्य करने चाहिए। क्योंकि शरीर में रोग लगने की स्थिति और मृत्यु के बाद किसी को पुण्य कार्य करने का मौका नहीं मिलता है। अच्छे कार्य करने वाले व्यक्ति अपने जीवन में तो सम्मान पाते ही हैं ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

 

कल पर न टालें कोई काम

चाणक्य के अनुसार कहते हैं कि समय रहते हर कार्य को पूर्ण कर लेना ही उचित होता है। आज के कार्य पर कभी कल पर नहीं टालना चाहिए। व्यक्ति का शरीर जब तक चुस्त-दुरूस्त रहे तब तक जितना हो सके अपने कार्यों को पूर्ण कर लेना चाहिए। तभी आपको जीवन में सफलता प्राप्त होती है। जब व्यक्ति के शरीर को रोग लग जाते हैं, तब उसकी शक्ति क्षीण हो जाती है और वह किसी कार्य को करने की स्थिति में नहीं रहता है।

 

करें दान पुण्य का काम

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में बुरे कार्यों और लोभ की भावना से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अपने जीवन में जब तक आपका शरीर निरोगी है तब तक दान पुण्य करते रहना चाहिए। अपने जीवन में कभी भी व्यक्ति को दूसरे के लिए बुरे विचार नहीं लाने चाहिए। अपने मन में सकारात्मक विचार रखने चाहिए। इससे आपकी आत्मा शुद्ध होती है।

Related Articles

Back to top button