Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री आज भोपाल में ,रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण |

भोपाल । अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर आज एक दिन की यात्रा पर भोपाल आ रहे हैं। वे यहां अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे पीपीपी मॉडल के नवविकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर पूर्वान्ह 12.30 बजे भोपाल आएंगे। दोपहर 12.50 पर जम्बूरी मैदान पर अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे,स्व-सहायता समूहों और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वे मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं जननायकों की चित्र प्रदर्शनी भी देखेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के लिए ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ कर संबंधितों को वाहनों की चाबी सौंपेंगे। योजना में ग्राम स्तर पर जनजातीय समुदाय को उचित मूल्य राशन प्रदाय किया जाएगा। राशन आपके द्वार योजना पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी दो व्यक्तियों की जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड प्रदान कर मध्यप्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवनियुक्त पर्टिकुलरली वल्नरेवल ट्रायबल ग्रुप शिक्षकों में से तीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश में टीकाकरण उपलब्धि और शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने वाले झाबुआ जिले के जनजातीय बहुल गांव नरसिंहरूंडा पर आधारित एक फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button