Breaking
पीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?
राज्यराष्ट्रीय

इस त्यौहारी सीजन महिलाओ के हुनर की ब्रांडिंग की तयारी

रांची। झारखंड में अब शहरी क्षेत्र के महिलाओं का हुनर अब बाजारों में पहुंचेगा। महिलाओं की हुनर की पहचान कर सरकार अब इनकी ब्रांडिंग करने की तैयारी कर दी है। आने वाले त्योहारी मौसम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाया गया गुजिया और पेड़ुकिया राज्य के विभिन्न बाजारों में उपलब्ध होगा। नगर विकास विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वालंबी बनानें को लेकर उनके हुनर की ब्रांडिंग के लिए अब राज्य सरकार नें कदम उठाया है। बहुत जल्द राजधानी रांची के बाजारों के स्टॉल पर “सोन चिरैया ब्रांड” से गुजिया और पेड़ुकिया रांची के विभिन्न बाजारों में उपलब्ध होगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग के नगरीय प्रशासन निदेशालय कार्यालय में इसकी शुरूआत की गई है।

निदेशालय की निदेशक विजया जाधव की उपस्थिति बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने शुद्धता को बरकरार रखते हुए शुद्ध घी और खोआ से पेड़ुकिया का उत्पादन शुरू किया। महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए खुद निदेशक विजया जाधव भी गुजिया बनाती दिखी।

निदेशक विजया जाधव ने बताया, “दीनदयाल अंत्योदय-शहरी आजीविका मिशन के तहत हम चाहते हैं कि इन महिलाओं का आर्थिक संवर्धन हो। अब इनके द्वारा निर्मित उत्पाद बाजार तक पहुंचेगा और प्रथम चरण में राजधानी रांची के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इस उत्पाद का ब्रांड नेम ‘सोन चिरैया’ होगा, जो केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों की होम डिलिवरी या अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था दी गई है।

बताया गया कि प्रारंभ में यह रांची के बाजारों में उपलब्ध होगा लेकिन भविष्य में इसे राज्य के अन्य शहरों तक भी पहुंचाने की भी योजना है। इन उत्पादों को त्योहरी मौसम के अलावे सालोंभर उत्पादन होता रहे और बाजार में उपलब्ध रहे इसकी भी तैयारी रखी जा रही है।

अमित कुमार बताते हैं कि “गुजिया और पेडुकिया निर्माण में जहां शुद्धता का ख्याल रखा जा रहा है वहीं इसे शुद्ध घी और शुद्ध खोआ से तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण में कोरोना गाइड लाइंस का भी पूरा पालन किया जा रहा है। शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा सामाजिक उत्थान और स्वावलंबी बनाने में यह पहली कारगर साबित होगी।”

Related Articles

Back to top button