Breaking
प्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैशयूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग आयल टर्मिनल में में लगी आगगोवा में राहुल गाँधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी की कीमत चुकानी पड़ेगीट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानराहुल ने कहा ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता हैजब तक न्याय नहीं मिलेगा, युवा नहीं रुकेंगे- राहुल गाँधीCJI ने हमें याचिका दायर करने को कहा- राहुल गाँधीहमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है- राहुल गाँधी
मनोरंजन

Rahul Vaidya बनेंगे ‘नागिन 6’ के ‘नाग’-पढ़ें क्या खास

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

बॉलीवुड/मुंबई : बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के रनरअप और फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य  (Rahul Vaidya) अब फेमस शो ‘नागिन 6’ (Naagin 6) में नजर आ सकते हैं. वो भी किसी इंसान नहीं बल्कि एक नाग के किरदार में. यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद राहुल इस शो में एंट्री पाने के लिए बेताब हैं. इसलिए उन्होंने एकता कपूर (Ekta Kapoor) से एक गुजारिश कर डाली है.

इन दिनों राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ‘खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11)’ में हिस्सा लेने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ केपटाउन पहुंच चुके हैं. वह ‘बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)’ के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच जब हाल ही में राहुल वैद्य इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के माध्यम से अपने फैंस से बातें कर रहे थे तो कुछ अजीब सा वाकया हुआ. इस लाइव वीडियो की शुरुआत में ही राहुल वैद्य ने अपने चेहरे पर कई फेस फिल्टर का यूज किया और एक फिल्टर में उनकी आंखें नीली और चमकीली दिखने लगीं.

बस फिर क्या था यह फिल्टर देखने के बाद राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने खुद को एक नाग बता दिया. उन्होंने कहा कि आज तक मेल नाग पर कोई सीरियल नहीं बना है. उन्होंने एकता कपूर से यह गुजारिश भी कर डाली कि मैम अगर आप तक ये वीडियो पहुंचे तो जरूर इस ओर ध्यान दें. बस फिर क्या था, राहुल वैद्य के फैंस भी इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टैग करके कहने लगे कि वो ‘नागिन 6’ (Naagin 6) में राहुल वैद्य के लिए कोई बढ़िया किरदार जरूर रखें.

Related Articles

Back to top button