Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक? लिखी ऐसी बात

अर्ली स्पोर्ट

नई दिल्ली: सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने लगातार 12 मैच जीते हैं. अब टीम की निगाहें श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज जीतने पर हैं. रोहित शर्मा हमेशा ही अपनी धाकड़ बैटिंग के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार एक दूसरी वजह से वह चर्चा में छाए हुए हैं.

रोहित शर्मा का ट्विटर अकाउंट हु्आ हैक!

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 4 मार्च को खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही रोहित शर्मा के ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट हुए, जिससे फैंस को ये लगा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है. रोहित शर्मा ने सबसे पहले ट्वीट किया है कि उन्हें सिक्के उछालना पसंद हैं खासकर जब वो उनके पेट पर आकर गिरें. इसके बाद रोहित शर्मा ने ट्वीट किया है कि मधुमक्खी बढ़िया वैक्सिंग बैग का काम करतीं हैं. इसके बाद रोहित शर्मा यहीं नहीं रूके उन्होंने ट्वीट किया कि क्रिकेट बॉल खाने लायक होती हैं, सही है ना.

रोहित के फैंस हैरान 

रोहित शर्मा के ट्विटर अकाउंट से ऐसे रिएक्शन आने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत ही हैरान हैं. एक क्रिकेटर ने लिखा कि मुंबई क्रिकेटर ने आधा दिन बड़ा पाव के साथ गुजारने के बाद ये ट्वीट किया है. जबकि एक फैंस ने लिखा कि ये रोहित शर्मा को हुआ क्या. टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मोहली के मैदान पर खेलना है, जिसके लिए टीम इंडिया ने अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है.

रोहित तीनों ही फॉर्मेट में बने कप्तान 

रोहित शर्मा को तीनों ही फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है और वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को तैयार कर रहे हैं. रोहित हमेशा से ही प्लेयर्स को मौका देने के लिए जाने जाते हैं. उनकी बैटिंग के सभी दीवाने हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी हैं. वहीं, जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के नाम 

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (वाइस कैप्टन), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और सौरभ कुमार.

Related Articles

Back to top button