Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
अर्ली बिज़नेस

मार्केट में नहीं मिलेगा Redmi Note 9 5G कंपनी ने किया डिसकन्टिन्यू।

रेडमी 5G के खरीदारों के लिए एक बुरी खबर ,अब मार्केट में नहीं मिलेगा रेडमी के ये ब्राड
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) की सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) के एक धांसू 5G स्मार्टफोन को मार्केट से हटाया जा रहा है. रेडमी के जीएम ने इस बात का ऐलान किया है कि कंपनी Redmi Note 9 5G को मार्केट से हटाने जा रही है और उसकी जगह एक दूसरा फोन आ जाएगा.
आइये इसके बारे में जानते हैं..
शाओमी के अध्यक्ष और रेडमी ब्रांड के जीएम लू वीबिंग ने हाल ही में चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर यह अनाउन्समेंट किया है कि कंपनी चीनी मार्केट्स से Redmi Note 9 5G को हटाने जा रही है और उसकी जगह Redmi Note 10 और 11 सीरीज लेने वाली है. 11 नवंबर को इस साल चीन में सिंगल्स डे सेल है (जैसे ब्लैक फ्राइडे सेल) जिसके बाद इस फोन को मार्केट से हटा दिया जाएगा.

ब्रांड ने क्यों उठाया यह कदम

पहली बात तो यह कि कंपनी की पोस्ट में यह जरूर लिखा था कि Redmi Note 9 को डिसकन्टिन्यू किया जा रहा है लेकिन अभी यह बात सामने नहीं आ पाई है कि इस सीरीज के कौन से मॉडल को बंद किया जा रहा है और कब. साथ ही, इस कदम को उठाने के पीछे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी नहीं चाहती है कि Redmi Note 10 और 11 सीरीज की सेल पर बुरा असर पड़े और शायद इसलिए Redmi Note 9 सीरीज को बंद किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button