Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राष्ट्रीय

शहीद राजेश के परिवार से सीएम केजरीवाल ने की मुलाकात और दिया 1 करोड़ का चेक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज (शुक्रवार को) साल 2019 में शहीद हुए एयरफोर्स (Airforce) के जवान राजेश के परिजनों से मुलाकात की और उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा. शहीद राजेश की पोस्टिंग असम में थी.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘स्वर्गीय राजेश कुमार जी भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे, देश की सेवा करते हुए एक विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे. आज उनके परिवार से मिला और 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. उम्मीद है कि इससे परिवार को मदद मिलेगी. भविष्य में भी स्वर्गीय राजेश जी के परिवार का ख्याल रखेंगे.’

कश्मीरी पंडितों की हत्या पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो आतंकी घटनाएं हुईं मुझे उसका खेद है. मैं सभी सरकारों से अपील करूंगा कि वो सभी जरूरी कदम उठाएं. जो देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर मैं भी चिंतित हूं लेकिन सरकार ने पूरी तैयारी की हुई है. देश के अन्य हिस्सों में जिस तरह से बहुत ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं दिल्ली में उसको देखते हुए काफी नियंत्रण में स्थिति है. अगर कोई भी दिक्कत है प्लेटलेट्स मिलने में तो हमें बताएं हम लोगों से भी अपील करेंगे.

लखीमपुर खीरी की घटना पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि हत्या के मामले के इतने वीडियो सामने आ चुके हैं. जो मुख्य आरोपी है क्योंकि वो केंद्रीय मंत्री का बेटा है तो कोई सरकार हिम्मत नहीं कर पा रही है उसे गिरफ्तार करने की. ये अच्छी बात नहीं है. दोषी को तुरंत गिरफ्तार करके कानून के मुताबिक एक्शन लेना चाहिए.

Related Articles

Back to top button