Breaking
CWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजर
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में चीन को मजबूती से जमने में राष्ट्रपति के बेटे की करतूतों की खुली पोल।

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति  जो बाइडेन की बेटे ने किया बड़ा काण्ड चीनी कंपनी से की सांठ गांठ, राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. उन्होंने 10 मिलियन डॉलर के सालाना समझौते और 80,000 डॉलर के एक हीरे के बदले अमेरिका में चीन के प्रभाव को बढ़ाने में मदद की है.न्यूयॉर्क की एक लेखिका मिरांडा डेवाइन ने अपनी नई किताब ‘लैपटॉप फ्रॉम हेल’ में हंटर बाइडेन के चीनी कंपनी एनर्जी कंसोर्टियम सीईएफसी (China CEFC US) के साथ हुए व्यापार सौदों के बारे में बताया है. दरअसल हंटर बाइडेन अपनी रोजमर्रा की हर छोटी बड़ी बात अपने लैपटॉप में लिखते थे. जिसे अप्रैल 2019 में एक रिपेयर शॉप पर दिया गया. जिसके बाद लैपटॉप के भीतर मौजूद चीजों पर बड़े खुलासे हुए.

हजारों व्हाट्सएप मैसेज और ईमेल के आधार पर मिरांडा ने दावा किया है कि बाइडेन परिवार ने सीईएफसी को दुनियाभर में बिजनेस का विस्तार करने में मदद करने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं. बदले में हंटर को तीन साल तक हर साल 10 मिलियन डॉलर और एक 80,000 डॉलर का हीरा मिला. वह अपनी किताब में लिखती हैं कि चीनी कंपनी सीईएफसी के चेयरमैन यी जियानमिंग को दुनियाभर में चीनी ऊर्जा संघ के प्रभाव का विस्तार करने का काम सौंपा गया था. वहीं एक एसएएस अधिकारी जेम्स गिलर ने जियानमिंग को बाइडेन परिवार से जुड़ने की सलाह दी.
गिलर ने कथित तौर पर जियानमिंग को हंटर बाइडेन के साथ क्लिंटन प्रशासन के एक पूर्व अधिकारी रॉब वॉकर के माध्यम से मिलवाया. जिनकी पत्नी बेट्सी मैसी वॉकर उस वक्त जिल बाइडेन की सहायक थीं, जब जो बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे. मिरांडा ने दावा किया कि दिसंबर 2015 में जियानमिंग और सीईएफसी के कार्यकारी निदेशक जियानजुन जांग ने वाशिंगटन डीसी (Washington DC) के लिए उड़ान भरी थी, लगभग उसी समय 7 दिसंबर, 2015 को हंटर बाइडेन ने डायरी में एक बैठक करने की बात लिखी. बता दें हंटर लैपटॉप पर रोजाना डायरी लिखते थे.
हंटर बाइडेन के साथ काम कर चुके एक शख्स ने पहचान ना बताने की शर्त पर मिरांडा डेवाइन से कहा कि उसका मानना है कि हंटर जियानमिंग को अपने पिता से मिलाने के लिए उनकी छुट्टियों के दौरान की गई पार्टी में लेकर गए थे, हालांकि हंटर के लैपटॉप पर ऐसी किसी भी बैठक का कोई संकेत नहीं है फरवरी 2015 में गिलर ने कथित तौर पर हंटर को सीधे ईमेल किया, ‘मुझे यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सीईएफसी हमारे समूह के साथ आगे के व्यापारिक संबंधों में जुड़ना चाहती है.’ सीईएफसी दुनियाभर में चीन के प्रभाव को फैलाने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेल्ट एंड रोड पहल की पूंजीवादी शाखा है.
हालांकि सीईएफसी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई. 18 नवंबर, 2017 को एफबीआई एजेंट्स (FBI Agents) ने पैट्रिक हो ची-पिंग को गिरफ्तार किया, जिसे यी जियानमिंग ने अपने एनजीओ का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था. ची-पिंग पर चाड के राष्ट्रपति और युगांडा के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा के तत्कालीन अध्यक्ष सैम कुटेसा को 30 लाख डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगा. इसके बाद चीनी सरकार के स्वामित्व वाली निवेश कंपनी ने सीईएफसी चाइना एनर्जी की चेक गणराज्य की सभी संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया.

Related Articles

Back to top button