Breaking
बीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसांसद-विधायक अदालत के मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे राहुल गाँधीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम किया
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

IPL 2026: केकेआर की हार का सिलसिला जारी, चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की दूसरी जीत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।क्रिकेट डेस्क। 

लखनऊ। IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर की हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे रहाणे की अगुवाई वाली टीम हासिल नहीं कर सकी और 32 रनों के बड़े अंतर से हार गई।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत तेज रही लेकिन 25 रन के स्कोर पर आते ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 6 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 38 रनों की पारी खेली, लेकिन वे भी अहम मौके पर आउट हो गए। संजू सैमसन को 32 गेंदों में 38 रन बनाकर कार्तिक त्यागी ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद सरफराज खान और ब्रेविस ने पारी को संभाला लेकिन आखिर में वे भी टीम को 200 तक नहीं पहुंचा पाए।

वहीं केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 35 रन देकर दो अहम विकेट लिए। वहीं सुनील नरेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट झटका। अनुकूल ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। जबकि वैभव अरोड़ा काफी महंगे साबित हुए चार ओवर में 55 रन खर्च किए और महज 1 विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 26 रन दिए लेकिन एक विकेट भी नहीं ले पाए। साथ ही ग्रीन ने भी 2 ओवर में 30 रन खर्च किए बिना विकेट के रहे।

इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत ही खराब रही। टीम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज फिन एलन 13 रन के स्कोर पर 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सीजन के पांचवें मुकाबले में पहली बार सलामी बल्लेबाजी करने आए सुनील नरेन भी पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 79 रनों के स्कोर पर रघुवंशी भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 19 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इसके बाद  नूर अहमद का तूफान आया और जब केकेआर का स्कोर 85 रन था तभी नूर अहमद ने अपने ओवर की पांचवीं और 6वीं गेंदों पर बैक टू बैक विकेट लेकर मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में कर दिया। उन्होंने पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और उसके बाद अगली ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह को भी अपने जाल में फंसाया। टीम का स्कोर 90 रनों पर 6 विकेट था। आखिर में रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी जीत नहीं दिला सके। पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, वहीं रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। केकेआर टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 160 रन ही बना पाई।

Related Articles

Back to top button