Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

चाचा से गठबंधन ज़रूरी,नही तो होगा नुकसान पिता भी नही देंगे साथ ।

लखनऊ : जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी पार्टियां एक दूसरे के साथ या तो सहयोग कर रहीं हैं समर्थन दे रही है गठबंधन का दौर चल रहा हैं या पार्टियाँ विपक्ष में बैठकर तानाशाही कर रही है, और एक दूसरे पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आ रही हैं वही अभी तक शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को अखिलेश ने हरी झंडी नही दिखाई है,अगर अखिलेश यादव ने चाचा की बात नहीं मानी गठबंधन नही किया तो नुकसान होगा।

यूपी चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर अमरोहा पहुंचे. अमरोहा ने में शिवपाल यादव ने कहा, ‘विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के लिए अगर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बात नहीं सुनी तो वह उनकी यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रचार करेंगे.
इसके साथ ही शिवपाल यादव ने समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों से 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए एकजुट होने की अपील की. गाजियाबाद में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नीत समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना उनकी प्राथमिकता होगी.
बता दें कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने यूपी विधान सभा चुनाव से पहले 12 अक्टूबर को मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा 2022 की शुरुआत की थी. शिवपाल यादव ने कहा, ‘बीजेपी की सरकार जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव से काम कर रही है. एक धर्म विशेष दहशत में हैं.’
शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने आजम खान को लेकर कहा, ‘प्रदेश सरकार उनका जबरन उत्पीड़न कर रही है. इस समय समाजवादी पार्टी को आजम खान के साथ खड़ा होना चाहिए, क्योंकि पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने में उनका अहम योगदान है.’

Related Articles

Back to top button