Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
उत्तर प्रदेश

प्रतिज्ञा रैली का शुभारंभ कर बीजेपी का सफाया करने को तैयार प्रियंका ।

उत्तर प्रदेश : यूपी की सत्ता पर अपना अधिपत्य स्थापित करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर मछली पालन को कृषि विभाग मे शामिल कर लिया जाएगा और मछली पालन तथा बालू खनन में निषादों को उनका अधिकार वापस दिया जाएगा। प्रियंका गांधी वाद्रा ने इसके अलावा कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी बस में मुफ्त यात्रा और आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम दस हजार रुपये का मानदेय देने की भी घोषणा की।
गोरखपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए प्रियंका गांधी वाद्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ”धर्म और जाति के नाम पर आपकी भावनाओं और आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है।” उन्होंने कहा, ”इस सच्चाई को पहचानिये कि एक नेता का सबसे बड़ा धर्म सेवा होता है। आज सरदार पटेल का जन्मदिन और इंदिरा (गांधी) जी जैसी नेता का शहादत दिवस है। इंदिरा जी ने आपको दिखाया कि उनके लिए देश से बड़ा कोई नहीं। जो आस्था आपने उनमें रखी उसी आस्‍था के लिए उन्होंने अपना जीवन दे दिया।”

उन्होंने कहा, ”जब हम स्कूल जाते थे तो उनसे मिलकर जाते थे, आज ही के दिन उन्होंने मेरे भाई से कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाएगा तो रोना मत। वह जानती थीं कि उनकी हत्‍या हो जाएगी लेकिन वह कभी पीछे नहीं हटीं क्योंकि उनके लिए देश और आपकी आस्था से बढ़कर कुछ नहीं था। अगर आज मैं आपके सामने खड़ी हूं तो यह उन्‍हीं की सीख है, मैं कभी आपकी आस्‍था नहीं तोड़ सकती हूं।”

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) का कल भाषण सुन रही थी, अमित शाह कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में अब अपराधियों को दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ता है, लेकिन उनके साथ कौन खड़ा था, अजय मिश्रा टेनी (गृह राज्य मंत्री), मैं कह रही हूं दूरबीन छोड़िए, चश्मा लगाइए, क्या गरीब की कोई सुनवाई नहीं है।”

उल्लेखीय है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अजय मिश्रा का पुत्र आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है जिसमें में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, ”यहां पर जलभराव की जो समस्या है आपने देखा होगा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी जी आते थे और जबसे मुख्यमंत्री बने हैं हवाई जहाज से उड़ कर चले जाते हैं। उनकी सरकार ने जन जन की रोटी खत्म की है।

Related Articles

Back to top button