Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

बदमाशों की पिस्टल द्वारा डीसीएम से एक करोड़ की लूट

जौनपुर : जलालपुर थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है देर रात कार सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक डीसीएम ट्रक को लूट लिया। बताया जा रहा है कि ये किसी निजी कम्पनी के टावर का सामान था डीसीएम मे कंपनी के टावर की पांच बैटरी थी, जिसकी लागत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर डेढ़ घंटे में ही डीसीएम ट्रक को महराजगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया। बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंगलवार रात सुलतानपुर के चांदा निवासी राज नारायण तिवारी अपनी डीसीएम ट्रक लेकर वाराणसी से लखनऊ के लिए निकला था। डीसीएम में एक कंपनी के टावर की पांच बैटरी रखी थी। एक बैटरी की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। चालक के मुताबिक रात साढ़े बारह जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन के आगे कार सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया। इसके बाद पिस्टल सटाकर पूरे ट्रक को ही अपने कब्जे में ले लिया। चालक राज नारायण को कार में बैठा लिया जबकि एक बदमाश डीसीएम चलाने लगा। पीड़ित के मुताबिक बदमाश ट्रक को लेकर लखनऊ की ओर जाने लगे। थोड़ी दूरी तय करने के बाद बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज के पास कार सवार बदमाशों ने चालक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बदमाश कार और ट्रक लेकर तेजी बाजार मार्ग की ओर भाग निकले। सड़क पर गिरकर घायल हुआ राज नारायण तिवारी समीप के बस्ती में पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी। लूट की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बक्शा, महराजगंज और बदलापुर पुलिस ने घेराबंदी की। चौकी इंचार्ज तेजी बाजार ने थानाध्यक्ष संतोष राय को जानकारी दी और हमराहियों के साथ हिलाली गांव के पास घेराबंदी कर खड़े हो गए। पुलिस से घिरता देख लुटेरे डीसीएम छोड़कर फरार हो गये।
चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर सक्रिय हुई तो बदमाश हिलाली के पास बैटरी सहित डीसीएम ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और बैटरी को अपने कब्जे में लिया। मामले की जांच की जा रही है। सूचना पर एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, एसओ संतोष कुमार भी पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button