Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsउत्तर प्रदेशबिहारराजनीतिराज्य

यूपी चुनाव में बीजेपी को हराने मैदान में आए बिहार के मंत्री , वोटों के लिए राजनैतिक सरगर्मियां तेज

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में भले ही बहुत कम समय हो, लेकिन चुनाव से पहले जातिगत वोटों का ध्रुवीकरण और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बिहार में एनडीए सरकार का हिस्सा, वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वहां की सरकार में मंत्री मुकेश साहनी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निषादों के आरक्षण को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. इसके साथ ही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा है. मुकेश साहनी ने कहा है कि हमारी केंद्र सरकार से मांग थी कि निषादों को आरक्षण मिले. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार नहीं दे सकी. मुकेश साहनी ने कहा है कि वह यूपी के विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार को हराने के लिए लड़ेंगे.

मुकेश साहनी का सीधे तौर पर कहना है कि वह यूपी के 165 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. वह यह भी कह रहे हैं कि यूपी में योगी सरकार उनकी पार्टी को रोकने की कोशिशों में जुटी हुई है. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा है कि अगर निषादों का आरक्षण नहीं हुआ, तो गठबंधन भी किसी कीमत पर नहीं होगा. वह उत्तर प्रदेश की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उनका कबना है कि वह कितनी सीटों पर जीतेंगे, उनके लिए यह मायने नहीं रखता है. जो लोग निषाद समाज का वोट लेकर सत्ता हासिल करते हैं, उनको हराने के लिए वह काम करेंगे.

मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर भी तीखा हमला बोला है. उनका कहना है कि संजय निषाद समाज को बेचने का काम कर रहे हैं. उनको समाज से किसी तरीके का कोई मतलब सरोकार नहीं है. वह गठबंधन से पहले ही टिकटों को बेचने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोग समाज का भला किसी कीमत पर नहीं कर सकते हैं ।

मुकेश साहनी ने कहा की जिसे टिकट नहीं मिला, वह अभी से बेचने की बात कर रहा है, तो वह समाज की भलाई आखिर कैसे सोचेगा? निषाद पार्टी और संजय निषाद परिवार के लिए राजनीति करते हैं. निषाद समाज के लिए उन्होंने कभी नहीं सोचा. इसीलिए मुकेश को बिहार से यूपी आना पड़ा. वह यूपी में बिहार की तरह निषाद समाज को एक मजबूत राजनीतिक प्लेटफॉर्म देने के लिए यहां आए हैं.

Related Articles

Back to top button