Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
Breaking Newsबिहारराज्य

पटना से एक अच्छी शुरुआत, रांची और वाराणसी के लिए नई बस सेवाएं

PATNA : यात्रियों की सुविधाओं के मद्दे नजर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक अच्छी पहल की है जिसके लिए पटना से नई बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं अब यात्रियों को बहुत आसानी से परिवहन निगम यातायात की सुविधाएं उपलब्ध करा पाएगा पटना में नए बस स्टैंड की शुरुआत के साथ बस सेवा को बिहार और अन्य राज्यों के लिए ज्यादा बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में अब पटना से वाराणसी, रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है।
इसके लिए नई बसों का परिचालन पीपीपी मोड में शुरू किया जाएगा।

पटना से राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों के लिए भी नई बसें चलाई जाएंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए जल्द ही टेंडर भी जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि पटना से वाराणसी के लिए निगम की तरफ से अभी कोई बस नहीं चलाई जा रही। उधर रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए जो बसें पहले से चलाई जा रही थी उन्हें कोरोना काल में बंद कर दिया गया। फिलहाल पटना से झारखंड के शहरों के लिए केवल प्राइवेट बसें ही चल रही है लेकिन अब निगम इस दिशा में पहल करने जा रहा है।

इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर के साथ-साथ गोरखपुर के लिए भी बस चलाई जाएगी। गोरखपुर के लिए गोपालगंज होते हुए नई बसों का परिचालन किया जाएगा। फिलहाल रांची और जमशेदपुर के लिए दो-दो नई बसें चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि बिहार से आने जाने वाले यात्रियों को इस नई सेवा से काफी फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button