Breaking
गृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांग
अंतर्राष्ट्रीय

बाइडेन ने यूक्रेन को 300 मिलियन डॉलर का एक नया पैकेज भेजने का किया एलान

नई दिल्ली। अमेरिका ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह रूस के खिलाफ युद्द में यूक्रेन की मदद के लिए 300 मिलियन डॉलर का एक नया सैन्य सहायता पैकेज भेजेगा. रॉयटर्स के मुताबिक यह राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन का महीनों में पहला ऐसा कदम है क्योंकि कीव के लिए एडिशनल फंड्स को कांग्रेस में रिपब्लिकन नेताओं ने ब्लॉक किया हुआ है.युद्ध के मैदान की स्थिति और रिपब्लिकन कट्टरपंथियों की फंडिंग के विरोध की वजह से व्हाइट हाउस अधिक सैन्य सहायता भेजने के तरीके खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि फंडिंग पेंटागन कॉन्ट्रैक्ट्स के कोस्ट सेविंग से आई है और इसका उपयोग हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) के लिए आर्टिलरी राउंड और युद्ध सामग्री के लिए किया जाएगा.राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, ‘यह गोला-बारूद यूक्रेन की बंदूकों को कुछ समय के लिए ही सही, फायर करते रहने के काबिल बना देगा. हालांकि उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ हफ्तों के लिए ही यूक्रेन के लिए मददगार हो सकता है.सुलिवन ने कहा, ‘यह यूक्रेन की युद्धक्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है और यह यूक्रेन को गोला-बारूद से खाली हो जाने से नहीं रोक पाएगा.पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि पैकेज में विमान भेदी मिसाइलें और तोपखाने के गोले शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पेंटागन कॉन्ट्रैक्ट सेविंग के माध्यम से यूक्रेन को हथियार प्रदान करना संभवतः एक बार की स्थिति है और कीव को फंड देने का यह स्थायी तरीका नहीं है.अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि फंडिंग पेंटागन कॉन्ट्रैक्ट्स के कोस्ट सेविंग से आई है और इसका उपयोग हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) के लिए आर्टिलरी राउंड और युद्ध सामग्री के लिए किया जाएगा.राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, ‘यह गोला-बारूद यूक्रेन की बंदूकों को कुछ समय के लिए ही सही, फायर करते रहने के काबिल बना देगा. हालांकि उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ हफ्तों के लिए ही यूक्रेन के लिए मददगार हो सकता है.सुलिवन ने कहा, ‘यह यूक्रेन की युद्धक्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है और यह यूक्रेन को गोला-बारूद से खाली हो जाने से नहीं रोक पाएगा.पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि पैकेज में विमान भेदी मिसाइलें और तोपखाने के गोले शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पेंटागन कॉन्ट्रैक्ट सेविंग के माध्यम से यूक्रेन को हथियार प्रदान करना संभवतः एक बार की स्थिति है और कीव को फंड देने का यह स्थायी तरीका नहीं है.

Related Articles

Back to top button