Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञान प्रकाश तिवारी ने गांव गांव जाकर लोगों को बांटे मास्क एवं सेनीटाइजर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

मिर्ज़ापुर: सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञान प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम छविनाथ पुर के द्वारा रविवार के दिन छानवे क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ धाम तथा बजटा गांव में हजारों लोगों के बीच मास्क तथा सेनीटाइजर वितरण किया गया।ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव का एक मात्र साधन मास्क तथा सैनिटाइजर है। सभी को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए। मास्क बांटने के पीछे उन्होंने यह उद्देश्य बताया कि ग्रामीण इलाकों में मास्क तथा सैनिटाइजर के प्रति जागरूकता आएगी तथा लोग इसकी आवश्यकता को समझ पाएंगे।

अतः वे गांव गांव जाकर लोगों के बीच मास्क तथा सेनीटाइजर का वितरण कर रहे हैं।

उक्त वितरण कार्यक्रम में मिर्जापुर छानवे क्षेत्र के गौरव ज्ञान प्रकाश तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी, नीरज तिवारी, दिनेश पाठक, अखिलेश तिवारी, राहुल तिवारी, पत्रकार अखिलेश तिवारी, पत्रकार जितिन तिवारी, पत्रकार अमन मिश्रा, पूर्व प्रधान बजटा बेचन उपाध्याय, श्री निवास उपाध्याय, मदन उपाध्याय, भोला दूबे, करमेश तिवारी, नितिन तिवारी प्रधान प्रतिनिधि बामपुर, रमाकांत तिवारी, हरीश तिवारी, राजू पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button