Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 10 April 2026उत्तर प्रदेश में आज 10 अप्रैल को जारी होगी आखिरी मतदाता सूचीबंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रिवाल्वर लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना लेडी कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी , अब देने होंगे 1.82 लाख रुपए

सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करना लोगों का इतना पसंदीदा और मनपसंद गेम बन गया है कि लोग इसके पीछे दीवाने हो रहे हैं वह यह भी भूल जाते हैं कि वह किस पद पर हैं परंतु कभी-कभी यह सब बहुत भारी पड़ जाता है यही हुआ प्रियंका मिश्रा के साथ, इंस्टाग्राम पर वर्दी में रिवाल्वर लेकर रंगबाजी का वीडियो पोस्ट करने के बाद सुर्खियों में आईं आगरा में तैनात सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है . साथ ही विभाग ने प्रियंका मिश्रा को नोटिस तामील कराया है .जिसमें प्रियंका को 1.82 लाख रुपये पुलिस विभाग में जमा करने होंगे. इसमें से 1.52 लाख रुपये सरकार ने उनकी ट्रेनिंग पर खर्च किए थे.

शेष रकम अन्य देय से संबंधित है. इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रियंका को नोटिस तामील कराया गया है . मूलत औरेया जिले की रहने वाली निवासी प्रियंका 10 अक्टूबर 2020 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुईं थीं . 24 अगस्त को प्रियंका का वर्दी में रिवाल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया था. प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा था . प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है.
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुलिस नियमावाली के अनुसार उनका इस्तीफा स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति की श्रेणी में नहीं आता . ऐसी स्थिति में कर्मचारी से ट्रेनिंग का खर्चा वसूला जाता है . सरकारी रिकार्ड के अनुसार प्रियंका ने 225 दिन तक ट्रेनिंग की थी . प्रतिमाह उनकी ट्रेनिंग पर 20280 रुपये खर्च हुए थे . ट्रेनिंग में खर्च हुए 1.52 लाख रुपये सहित उन्हें 1.82 लाख रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया है . शेष रकम अन्य देय से संबंधित है . प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर फालोअर्स की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है ।
इस्तीफा स्वीकार हुआ तब रविवार की शाम उनके 38500 फालोअर्स थे . सोमवार की शाम फालोअर्स की संख्या 41 हजार के पार पहुंच गई है . फोन पर हुई बातचीत में प्रियंका मिश्रा ने बताया कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वो अब या तो सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी . या मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगी

Related Articles

Back to top button