Breaking
LPG टैंकर जग वसंत पहुंचा गुजरात, भारत को मिली बड़ी राहतIran Israel US War Day 25 Updates: ट्रंप के ‘शांति वार्ता’ के दावे को ईरान ने किया धुंआ-धुंआ, बहरीन और कुवैतदिल्ली सरकार का बजट सीएम रेखा गुप्ता ने किया पेशIran के हमले से दहला Israel, भाषण के बीच President Herzog को बंकर में लेना पड़ा सहाराईरान युद्ध पर ट्रम्प का ऐलान,अगले 5 दिनों तक बिजली संयंत्रों पर हमलों को टालने का लिया फ़ैसलाRahul Gandhi का बड़ा अटैक: Trump के Control में हैं PM मोदी,संसद में बहस नहीं कर सकतेहम ईरान को उसकी जगह दिखा देंगे- इजराइली पीएम नेतन्याहूहोर्मुज पर हमारा फैसला न बदला है न बदलेगा- ईरानकल रात ईरान से बात हुई थी- ट्रम्पईरान ने ट्रम्प के दावे को किया ख़ारिज
Breaking Newsराष्ट्रीय

RBI अगले साल पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी करेगा लॉन्च।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ‘बैकिंग एंड इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में केंद्रीय बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पूरी संभावना जताई है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले साल अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च कर सकता है. इसके लिए वह लगातार काम कर रहा है और उसने एक प्लान भी बनाया है.
RBI में भुगतान और निपटान विभाग में मुख्य महाप्रबंधक पी. वासुदेवन के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड ने लिखा है, ”अगले साल की पहली तिमाही में पॉयलट आधार पर डिजिटल करेंसी को जारी किया जा सकता है. इसलिए इसे लेकर हम काफी बुलिश हैं.’
RBI अगले साल पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDCs) लॉन्च कर सकता है. ये डिजिटल या वर्चुअल करेंसी होंगी. हालांकि ये भारत की मूल मुद्रा का ही डिजिटल रूप होंगी यानी कि ये डिजिटल रुपया ही होंगी.

इससे पहले RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अगले साल दिसंबर तक CBDCs के सॉफ्ट लॉन्च की संभावना जताई थी. हालांकि इसके लिए उन्होंने किसी तरह की कोई टाइमलाइन नहीं बताई थी.

CBDCs को लॉन्च करना इतना आसान नहीं है और ना ही कल से ये लोगों की आम जिंदगी का हिस्सा बन जाने वाली हैं. इसलिए इसे लॉन्च करने की कोई जल्दी नहीं है. वहीं इसे लॉन्च करने से पहले कई मुद्दों पर विचार चल रहा है जैसे कि इसकी भूमिका क्या होगी, इसे लागू कैसे किया जाएगा, इसको मान्यता देने का तरीका क्या होगा, इसका वितरण किस तरह होगा. वहीं ये थोक कारोबार के काम आएगी या इससे रिटेल लेनदेन भी हो सकेगा.

Related Articles

Back to top button