Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
Breaking NewsMain slideराजनीतिराष्ट्रीय

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को सत्ताधारी बीजेपी की एक साजिश बताया, जिसका मकसद तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत को छीनना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करेगा, वह 21वीं सदी का एट्टाप्पन कहलाएगा — यह तमिल भाषा में गद्दार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पत्रकारों से कहा कि बीजेपी परिसीमन करने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद लोगों को उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है। यह बीजेपी की एक साजिश है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने मल्लापुरम के निकट पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु और राज्य के भविष्य के साथ विश्वासघात करता है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा को राज्य के लोगों पर हमला करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए। हर तमिल व्यक्ति को इसका विरोध करना चाहिए।’’ गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिसीमन लागू करने की कोशिश कर रही है और इसका मकसद तमिल लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिल लोगों की राजनीतिक ताकत छीनने का ऐसा प्रयास भाजपा की एक ‘साजिश’ है।उन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले हर युवा के पीछे एक ऐसा परिवार है, जो ऐसा दर्द झेल रहा है, जो कभी उनका साथ नहीं छोड़ेगा, और साथ ही एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। पेपर लीक होना। परीक्षाएं रद्द होना। सालों की तैयारी रातों-रात बर्बाद हो जाना। हमारे छात्रों को एक ऐसी व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है, जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है।

 

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के दौरान आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक ऐसी व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है, जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है। राहुल गांधी ने मामल्लपुरम में ‘नीट’ के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से कहा, माता-पिता को अपने बच्चे के लिए शोक मनाते देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है।

Related Articles

Back to top button