Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर के बिल्हौर मे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, बदमाशों की तलाश जारी।

उत्तर प्रदेश:यूपी के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में एक मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां टूट जाने के बाद से तनाव व्याप्त हो गया है। वहीँ एक निवासी विनोद कटियार गुजेपुर रोड स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए तो उन्हें भगवान हनुमान और देवी दुर्गा की मूर्तियां टूटी हुई मिलीं।

आपको बता दें कि उन्होंने बड़ी संख्या में वहां जमा होने वाले स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आपको बता दें कि अंचल अधिकारी व तहसीलदार ने नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया.

वहीँ इलाके में तनाव फैलते ही समाजवादी पार्टी की नेता रचना सिंह भी मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने हंगामा कर दोषियों को गिरफ्तार कर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. अंचल अधिकारी (सीओ) राजेश कुमार ने बताया कि नई मूर्तियां लाई गई हैं, प्रतिमाओं की स्थापना सभी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की जाएगी. उन्होंने कहा, “मूर्तियों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।”

Related Articles

Back to top button