Breaking
84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यूराजनाथ: आतंकवाद पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंडAsian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैश
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

वार्डन का तालिबानी रूप,आधी रात छात्राओं को किया हाॅस्टल से बाहर

बदायूं में कस्‍तूरबा स्कूल की वार्डेन ने सात छात्राओं को आधी रात को हॉस्‍टल से बाहर निकाल दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डेन, उन पर कपड़े धुलवाने का दबाव बना रही थीं। उन्‍होंने कपड़े धोने से मना किया तो  वार्डेन का गुस्‍सा भड़क उठा। उन्‍होंने आधी रात को छात्राओं को बाहर निकलने का आदेश दे दिया।

छात्राएं हॉस्‍टल से बाहर निकलने के बाद अंधेरे में खड़े रहने पर मजबूर हो गईं। जब छात्राएं घर जाने लगीं तब स्कूल की दूसरी शिक्षिका ने उन्‍हें रोक लिया और वार्डेन के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया। मामला उझानी के छुतईया स्थित कस्तूरबा स्कूल का है। छात्राओं का आरोप है कि वार्डेन उनके साथ अक्‍सर अभद्रता करती हैं। छात्राओं ने विद्यालय में पढ़ने से मना कर दिया है। अफ़सर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

अभिभावकों ने किया हंगामा

अपनी बच्चियों को आधी रात को हॉस्‍टल से बाहर किए जाने की खबर अभिभावकों को मिली तो उन्‍होंने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्‍होंने बीएसए से वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक अभिभावक ने कहा कि जब छात्राएं घर जाने लगीं तब स्कूल की दूसरी शिक्षिका ने उन्‍हें रोक लिया। उन्‍होंने वार्डेन के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया। छात्राओं को आधी रात स्कूल से बाहर करने की जानकारी सुबह किसी तरह उनके अभिभावकों को हुई तो अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्‍होंने वार्डेन के खिलाफ धरना देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर उझानी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।

वार्डेन की सफाई

उधर, कस्‍तूरबा की वार्डेन ने अपने ऊपर लगे आरोप नकार दिये हैं। उन्‍होंने उल्‍टे आरोप लगाया कि स्कूल स्टॉफ द्वारा छात्राओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button