Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
स्पोर्ट्स

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर होंगे बाहर, इंग्लैंड को लग सकता है झटका

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड (IND vs ENG) को हाल ही में 4 मैच की टेस्ट सीरीज में 3-1 से करारी मात दी थी. अब टीम इंडिया को अगस्त में इंग्लैंड में 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड भारत को हराकर अपना हिसाब बराबर करना चाहेगा, लेकिन इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के दायीं कोहनी की शुक्रवार को सर्जरी होगी जिससे उनका भारत के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं. वह कम समय के अंदर दूसरी बार दायें हाथ की सर्जरी करवाएंगे.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ट्वीट किया, ‘जोफ्रा के दायीं कोहनी में दर्द के संबंध में एक चिकित्सा सलाहकार द्वारा समीक्षा की गई है. अब कल उसकी सर्जरी की जाएगी.’ इस 26 साल के खिलाड़ी ने अपनी काउंटी टीम ससेक्स की तरफ से केंट के खिलाफ वापसी की थी. कोहनी में दर्द के कारण उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई.

ईसीबी ने आर्चर (Jofra Archer) की वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन कहा, ‘उन से जुड़ी जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी.’ स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक आर्चर ने भारत के खिलाफ मार्च में टी20 सीरीज और उससे पहले भी कोहनी के जोड़ में कोर्टिसोन इंजेक्शन (जोड़े के दर्द में राहत देने वाला) लिया था.

घर में मछली का टैंक साफ करते समय उनके हाथ में कांच घुस गया था और उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था. वह आईपीएल में भी नहीं खेल सके जो बाद में निलंबित हो गया था. भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा इंग्लैंड को सीमित ओवरों की सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान का भी सामना करना है. इसके बाद टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है जिसका आयोजन भारत या यूएई में होगा.

Related Articles

Back to top button