Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
एजुकेशन

SRMCM में शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड मैंनेजमेन्ट लखनऊ, में संस्थापक ई0 पंकज अग्रवाल, एवं सह-संस्थापिका ई0 पूजा अग्रवाल की प्रेरणा से समस्त शिक्षकगणों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए एक ‘‘मौजमस्ती का दिन‘‘ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम ग्रुप फोटोग्राफी हुयी। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पगबाधा दौड़, रस्साकसी, तम्बोला, म्युजिकल चेयर, डाउजी बाल, सेवेन टाइम्स, लेग क्रिकेट, टेबल टेनिस, 50 मीटर रेस एवं गीत, भजन आदि आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक महोदय ने उपस्थित कालेज प्रबन्धतंत्र के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाए व बधाईयॉं दी एवं अपने आर्शीवचनों से अभिसिंचित किया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया।

समारोह के दौरान कालेज के निदेशक प्रो0(डॉ०) भावेश कुमार चौहान, डा0 अनुभव आनन्द, डा. बॉबी डब्लू लॉयल, डा0 मनीष निगम, डा0 पारुल गुप्ता, डा0 इन्दु प्रभा सिंह, प्रा0 गौरव मिश्र, इं. मयंक कुमार एवं अनूप द्विवेदी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

 

Related Articles

Back to top button