Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

रेलवे ने दिया जनता को त्योहारी तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

नयी दिल्ली : Corona के चलते भारत ही नहीं पूरी दुनिया की रफ्तार धीमी पड़ गई थी. लेकिन वैक्सीन आने के बाद से सारी चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. उसी तरह रेलवे ने भी अपनी ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाना शुरू कर दिया है. रेलवे हर साल की तरह इस साल भी त्योहारी सीजन में नई ट्रेनों को चलाने जा रहा है। करोना के चलते बंद हुई ट्रेनों के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है, लेकिन रेलवे की नई ट्रेनों के चलने से इस त्यौहार जनता को काफी सुविधा होगी।

रेलवे आपकी परेशानी को कम करने का उपाय लेकर आया है. भारतीय रेलवे ने त्योहारों पर करीब 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है.  त्योहारों को लेकर पूर्व दिशा में जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. जबकि कोरोना के कारण रेलवे ने केवल कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति दी है. रेलवे का स्पष्ट निर्देश है कि अनारक्षित बोगियों में भी बिना कंफर्म टिकट के सफर की इजाजत नहीं होगी. इतना ही नहीं कई स्टेशनों पर तो बिना कंफर्म टिकट के प्रवेश की भी अनुमति नहीं है.

अमर उजाला की खबर के मुताबिक रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. साथ ही आने वाले समय में कई और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. जल्द ही उनके नामों की घोषणा की जायेगी. हर रूट का अच्छी तरह आकलन किया जा रहा है. जहां जितनी जरूरत होगी उतनी ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

रेलवे लगातार सोशल मीडिया पर यात्रियों को सचेत करता है कि टिकटों के लिए दलाल के चक्कर में न पड़ें. प्रोपर चैनल से ही अपना टिकट लें और सुरक्षित यात्रा करें. रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रेलवे सुरक्ष बल और कर्मचारियों की कई स्पेशल टीमें बनायी है. रेलवे ने यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट, अधिकृत एजेंट और आरक्षण केंद्रों से ही टिकट बुक कराने की सलाह दी है.

रेलवे ने कई बार स्पष्ट रूप से कहा है कि ट्रेन में सफर के समय कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. रेलवे ने इसके लिए स्टेशनों पर आरटीपीसीआर जांच सहित कई संसाधनों की व्यवस्था भी की है. कई स्टेशनों पर राज्य सरकार की ओर से भी कई पाबंदियां लगायी गयी हैं. दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है. मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button