Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

अधिकारी: रूस का निजी विमान अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ

नई दिल्ली। रूस का एक निजी विमान अफगानिस्तान के दूरदराज के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में छह लोग सवार थे। विमान एक एंबुलेंस उड़ान के तौर पर भारत के गया से ताशकंद के रास्ते मॉस्को तक परिचालित किया जा रहा था। क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीउल्ला अमीरी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को बदख्शां प्रांत के जेबक जिले के पास एक पर्वतीय इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि एक बचाव दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। जेबक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से करीब 250 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह एक ग्रामीण और पर्वतीय इलाका है। बदख्शां पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने भी एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की है। मास्को में, रूसी नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि एक दसॉल्ट फाल्कन 10 लापता हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में चालक दल के चार सदस्य और दो यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि रूस के पंजीकरण वाले विमान से संपर्क टूट गया और यह रडार के स्क्रीन से ओझल हो गया। रूसी अधिकारियों ने कहा कि विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी और एक निजी व्यक्ति से संबद्ध है। बाद में, रूस की जांच समिति ने कहा कि इसने वायु सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन या लापरवाही के आरोपों की एक आपराधिक जांच शुरू की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में रूसी दूतावास घटना को लेकर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं, तालिबान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विमान मोरक्को की एक कंपनी का था।

भारतीय नागर विमानन अधिकारियों ने भी बताया कि विमान मोरक्को में पंजीकृत था। रेयान ने दुर्घटना के लिए इंजन के काम करना बंद कर देने को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले, अफगानिस्तान में 2020 में भीषण विमान दुर्घटना हुई थी। इस दौरान अमेरिकी वायुसेना का बम्बार्डियर ई-11ए गजनी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button