Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ओवैसी ने कहा,“बाबाओं को इतिहास की जानकारी नहीं, अच्छी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता |

उत्तर प्रदेश : चुनावी मुद्दों पे गरमा गर्मी जारी है, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्य मंत्री की कही बातों पर कहा कि ‘हिंदुत्व’ एक झूठे इतिहास की फैक्ट्री है. यह बयान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस टिप्पणी को लेकर कहा, जिसमें सीएम ने कहा था कि इतिहास सिकंदर को ‘द ग्रेट’ के रूप में याद करता है, जो चंद्रगुप्त मौर्य से ‘हार गया’ था. ओवैसी ने ट्वीट किया, “चंद्रगुप्त और सिकंदर कभी युद्ध में नहीं मिले. यह एक और उदाहरण है कि हमें अच्छी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता क्यों है.”

ओवैसी ने कहा, “हिंदुत्व एक नकली इतिहास की फैक्ट्री है. चंद्रगुप्त और सिकंदर युद्ध में कभी नहीं मिले. यह एक और उदाहरण है कि हमें अच्छी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता क्यों है. अच्छे विद्यालयों के अभाव में बाबा-लोग को सुविधानुसार तथ्य गढ़ने को मिल जाते हैं. बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते और मिथ्या और झूठ पर बनी बेबुनयाद बातें गढ़ते है अगर शिक्षा का आभाव न होता तो इतिहास न बदलता , यह दर्शाता है बाबाओं के पास भी ज्ञान की , शिक्षा की कमी है | ”
लखनऊ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इतिहास को कैसे विकृत किया गया है! इतिहास ने चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं कहा, किसे महान कहा? जो उनसे हार गए. वे सिकंदर को महान कहते हैं. देश को धोखा दिया गया है. लेकिन इतिहासकार इस पर खामोश हैं, क्योंकि अगर सच्चाई भारतीयों के सामने आएगी तो समाज एक बार फिर खड़ा होगा. जब समाज खड़ा होगा, तो देश भी खड़ा होगा. पीएम मोदी आज इस देश को खड़ा कर रहे हैं. जब हम बात करते हैं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की तो इन मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है.”

समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अब विभाजन का मुद्दा उठा रहे हैं वे एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जो लोग विभाजन के बारे में बात कर रहे हैं वे एक तरह से तालिबान को समर्थन दे रहे हैं. जैसे ही तालिबान अफगानिस्तान में फिर से उभरा, उसके समर्थन में कई आवाजें आने लगीं. जब कड़ी कार्रवाई की गई, तो ये आवाजें नरम हो गईं.”

 

Related Articles

Back to top button