Breaking
84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यूराजनाथ: आतंकवाद पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंडAsian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैश
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी को बताया Alcohol Affected Party, बोले- पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। चुनावी दंगल के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा वार किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि शराब प्रभावित पार्टी-आप’ जिसे आप ‘आम आदमी पार्टी’ कहते हैं, हमने देखा कि कैसे उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहर को बर्बाद कर कूड़े का ढेर बना दिया। उन्होंने कहा कि जब मनीष नायर शराब नीति लेकर आए तो चर्चा हुई इसे और नरेला के मौजूदा विधायक शरद चौहान ने मनीष (सिसोदिया) से कहा कि ऐसा मत करो, हर इलाके में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। तो मनीष ने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के लिए पैसे कहां से लाएंगे, रिकॉर्डिंग में वह (शरद) यही कह रहे हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि अब पैसा पंजाब से आ रहा है। इससे पहले यह शराब की दुकानों से आता था। ये शरद चौहान के शब्द हैं। भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर का घोटाला किया हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली की जनता को शराब घोटाले का मैनेजर नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबने देखा है कि कैसे AAP (Alcohol Affected Party) ने शराब के जरिए पूरी दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया। हम आपके सामने एक ऑडियो रख रहे हैं, जिसमें AAP का एक विधायक बता रहा है कि कैसे उनकी ही पार्टी के शिक्षा मंत्री-शराब मंत्री ने घोटाला किया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि उनके पास हर मर्ज की दवा है। हमें दवा तो नहीं दिखी, लेकिन दारू की दलाली जरूर दिखी, जिसमें पूरी सरकार डूबी रही। उन्होंने कहा कि ये आवाज नरेला के विधायक शरद चौहान की है। ये किसी से बात करते हुए बता रहे हैं कि जब ये और मनीष सिसोदिया साथ बैठे थे, जब विजय नायर शराब पॉलिसी लेकर आया। तब इन्होंने मनीष सिसोदिया को ऐसा करने से मना किया। मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया कि अगर ऐसा नहीं किया तो चुनाव लड़ने के पैसे कहां से आएंगे?  शरद चौहान ने आगे कहा- हमने गुजरात और गोवा का चुनाव लड़ा तो पैसे शराब के ठेकों से ही आए, अब पंजाब से आ रहे हैं। शरद चौहान ने ये भी बताया कि मनीष सिसोदिया ने उन्हें भी सेटलमेंट करने का ऑफर दिया था, जिसका प्लान भी बना लिया गया था, लेकिन वे बच गए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पवन खेड़ा जी ने अभी एक क्लिप सुनाई। इस क्लिप से स्पष्ट है कि AAP सरकार में कितना सामाजिक पतन हुआ है। कांग्रेस की शिकायत के बाद ही AAP की मौजूदा सरकार के डिप्टी सीएम, मंत्री इसी शराब घोटाले के तहत जेल गए थे और अब वो जमानत पर बाहर हैं। AAP सरकार ने अपने चरित्र को जैसा दिखाने की कोशिश की थी, वह पूरी तरह से झूठा निकला। इनकी कथनी और करनी में अंतर साफ दिख रहा है। AAP के मौजूदा विधायक शरद चौहान के इस ऑडियो से स्पष्ट है कि कैसे शराब घोटाले को AAP की टॉप लीडरशिप ने अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में AAP की मौजूदा सरकार ने न सिर्फ टॉप लीडरशिप बल्कि अपने अन्य साथियों को भी फायदा पहुंचाया है। चुनाव अभियान के दौरान हम दिल्ली में घर-घर तक जा रहे हैं। आज दिल्ली के युवाओं में बेरोजगारी और नशे की लत एक बड़ा मुद्दा है। इस वजह से हमारी माताएं-बहनें और उनके परिवार परेशान हैं, क्योंकि रोजगार न होने के कारण युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह दिल्ली के लिए बहुत चिंताजनक है।

 

Related Articles

Back to top button