Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेश

बसपा से किनारा करके सपा मे आई पूर्व सांसद की बेटी दिव्या गंगवार ।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पूर्व सपा के काफिले मे एक के बाद एक कड़ी जुड़ती जा रही हैं, अब पूर्व सांसद डॉ.परशुराम गंगवार की बेटी दिव्या गंगवार ने भी बसपा को छोड़ कर लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गईं। वह अब बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर टिकट की दावेदार हैं।

दिव्या गंगवार ने फोन पर बताया कि वह बसपा में थी। उन्होंने वर्ष 2017 में बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव भी लड़ा था। वह तीसरे नंबर पर रहीं। उन्होंने बताया कि बसपा में उन्हें जनहित में काम नहीं करने दिया जा रहा था, जबकि वह जनहित में काम करना चाहती थी।

कोई तरीका न देख उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा ज्वॉइन कर ली है। अब उन्हें जमीन पर काम करने का पूरा मौका मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट मिलने का पूरा विश्वास है। चुनाव में जीतने की भी पूरी उम्मीद है।

45 वर्षीय दिव्या का कहना है कि अब वह किसानों और महिलाओं की आवाज सपा के झंडे तले उठाएगी। अब वह जनता से सीधा संवाद भी करती रहेंगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में शामिल कर बहुत अच्छा रास्ता उनके लिए प्रशस्त किया है। इस मौके सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी में लगातार लोगों की ज्वॉइनिंग हो रही है। सपा ही यूपी में सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button