Breaking
राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफचंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहींचंदा चोरी केस में SIT की फाइनल रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आएगीचढ़ावा चोरी से सनातन का नुक़सान-धीरेंद्र शास्त्री13 जुलाई तक जेल भेजे गए सभी आरोपीराम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नाम
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UPSC( 2020) मे यूपी के जलवे, एक IPS और 10 PCS अफसरों ने शानदार प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित किया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष से शानदार कामयाबी हासिल की है संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया. इस बार उत्तर प्रदेश जलवे निखर कर सामने आए, यूपी के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है.

यूपी कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने UPSC-2020 की परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की है, तो वहीं 2020 बैच के PCS अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने भी 29वीं रैंक के साथ एक बड़ी सफलता हासिल की है. जबकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उपजिलाधिकारी (SDM) के पद पर तैनात अन्य 9 PCS अफसरों ने भी इस बार UPSC परीक्षा में काफी शानदार प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह पहला मौका है जब एक साथ उत्तर प्रदेश के 10 PCS अफसरों ने UPSC परीक्षा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

UPSC-2020 में शानदार प्रदर्शन कर यूपी कैडर के 2019 बैच के आईपीएस शाश्वत त्रिपुरारी ने 19वीं रैंक हासिल कर अपने आईएएस बनने का सपना पूरा किया है. वहीं, पीसीएस प्रखर कुमार सिंह ने 29वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर बनने में कामयाबी हासिल की है.

इसके अलावा 2020 बैच के पीसीएस शिवकाशी दीक्षित ने 64वीं और 2018 बैच के पीसीएस आदित्य सिंह ने भी 92वीं रैंक हासिल की है. 2017 बैच की बुशरा बानो ने 234वीं, पीसीएस-2019 बैच के अभिषेक सिंह ने 240वीं, पीसीएस-2010 की प्रिया यादव ने 276वीं, पीसीएस-2018 के अपूर्व भारत ने 362वीं, पीसीएस 2020 के रजत कुमार पाल ने 394वीं, पीसीएस 2019 विपिन द्विवेदी ने 557वीं और पीसीएस 2019 के टॉपर विशाल सारस्वत ने 591वीं रैंक हासिल कर UPSC-2020 की परीक्षा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.

Related Articles

Back to top button