Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
मनोरंजन

केबीसी का खुला राज, सिद्धार्थ मल्होत्रा से अजय देवगन बोले- यमलोक से मिला था आइडिया

मुम्बई। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर फिल्म थैंक गॉड (Thank God) इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। एक ओर जहां फिल्म के लिए फैन्स एक्साइटिड हैं तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिल रहा है। इस बीच थैंक गॉड के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका स्पेशल ट्रेलर रिलीज किया, जिसे उन्होंने दिवाली ट्रेलर का नाम दिया है। ट्रेलर के एक सीन में चित्रगुप्त बने अजय देवगन का कहना है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति- केबीसी (KBC- Kaun Banega Crorepati) का आइडिया यमलोक से मिला है।

दरअसल थैंक गॉड के स्पेशल ट्रेलर में दिख रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार जीवन और मृत्यु के बीच लटके हैं और काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। वहीं जब वो यमलोक पहुंचते हैं तो चित्रगुप्त बने अजय देवगन उनसे संस्कृत में बात करते हैं। वहीं जब सिद्धार्थ को ये बात समझ नहीं आती है तो फिर एक दम से ही अजय देवगन का लुक ही पूरा बदल जाता है और फिर ट्रेलर में मस्ती मजाक शुरू हो जाता है।

ट्रेलर में दिख रहा है कि अजय देवगन, सिद्धार्थ से गेम खेलने के लिए कहते हैं, जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि यहां पर भी गेम शो। इसके बाद ट्रेलर के एक सीन में अजय, सिद्धार्थ से कहते हैं कि धरती के एक फेमस सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति का आइडिया यमलोक से ही चुराया था। अजय कहते हैं कि वो यमलोक आए थे, शो जीत गए और फिर उन्होंने अपना शो नीचे धरती पर शुरू कर दिया। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया यूजर्स फनी बता रहे हैं।

बता दें कि फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही रकुल प्रीत सिंह लीड किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के एक गाने में नोरा फतेही भी नजर आई हैं। सिद्धार्थ और नोरा के गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिल रहा है और कहा जा रहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button