Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
दिल्ली/एनसीआरराष्ट्रीय

युवाओं से पहले बुजुर्गों का हो COVID-19 वक्सीनशन, उनके मरने की आशंका ज्‍यादा: AIIMS निदेशक

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्‍ली। देश में वैक्‍सीन (Vaccine) संकट और वैक्‍सीन के 2 डोज के बीच के अंतराल को बढ़ाने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. इस बीच एम्‍स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) ने कहा है कि पहले वरिष्‍ठ नागरिकों का ही टीकाकरण करना चाहिए. साथ ही युवाओं को टीकाकरण के 2 से 4 महीने बाद के अपॉइंटमेंट देने चाहिए.

डॉ. गुलेरिया ने कहा, ‘मेरा अब भी मानना ​​है कि बुजुर्गों और सह-रुग्‍णता (Comorbidities) वाले लोगों में कोरोना के कारण मरने की आशंका ज्‍यादा है. लिहाजा हमें जल्द से जल्द इन लोगों का टीकाकरण करने की कोशिश करनी चाहिए. चूंकि हम 1 या 2 दिन में या 1 महीने में सभी लोगों का टीकाकरण नहीं कर पाएंगे. लिहाजा मुझे लगता है कि हमें युवा आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए 2 से 4 महीने बाद का अपॉइंटमेंट देना चाहिए. साथ ही ऐसी रणनीति विकसित करना चाहिए, जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा सके.’

वहीं मेदांता के चेयरमैन डॉ.नरेश त्रेहन कहते हैं, ‘लक्षण (Symptoms) विकसित होते ही लोगों को खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए. ज्यादातर लोग जिन्हें खांसी, जुकाम, गले में खराश या बुखार होता है, वे टेस्‍ट में अमूमन कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं. लिहाजा उन्हें तुरंत खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए, ताकि दूसरों की सुरक्षा हो सके.’

 

Related Articles

Back to top button