Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राज्य

PUBG खेलने से रोका तो, माँ को सर में मारी गोली आरपार

लखनऊ। मां की गोली मारकर हत्या करने वाले नाबालिग से बुधवार को पीजीआई थाने में पिता का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पिता के मुंह से सिर्फ यही  निकला, बेटे तूने ये क्या किया…। फिर उनकी आंखें भर आईं, वहीं बेटा उन्हें एकटक देखता रहा। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। कुछ देर बाद पिता से बोला, ‘तुम भी तो ध्यान नहीं देते थे।’ बेटे को मां की हत्या का कोई गम नहीं था। वहीं, पुलिस ने दादी की तहरीर पर नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज उसे बाल संरक्षण गृह मोहान रोड भेजवाया।
मूल रूप से बनारस निवासी नवीन सिंह सेना में जेसीओ हैं। उनकी आसनसोल में पोस्टिंग है। पीजीआई क्षेत्र के पंचमखेड़ा स्थित यमुनापुरम कॉलोनी में उनकी पत्नी साधना, 17 साल का बेटा और नौ साल की बेटी रहती थी। शनिवार रात करीब तीन बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसका खुलासा मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुआ।
थाने में नाबालिग ने जुर्म कुबूलते हुए बताया कि मां उसे पबजी खेलने से मना करती और पढ़ने के लिए कहती थी। हत्या के तीन दिन तक वह मां का शव घर में छिपाए रहा और उसे केमिकल से गलाने का भी प्रयास किया। नाबालिग ने छोटी बहन को भी धमकी दी थी कि उसने पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी गोली मार देगा।
नाबालिग से पूरा परिवार परेशान था। कई बार उसे ननिहाल भेजा गया, लेकिन वहां भी उसकी हरकतों के चलते कुछ समय बाद लौटा दिया गया। कई स्कूलों से भी उसका नाम काटा गया। किसी तरह साउथ सिटी के स्कूल में 10वीं में उसका प्रवेश कराया गया। नाबालिग एक साल पहले घर से भाग गया था और जब पैसे खत्म हो गए तो लौट आया था।
आस-पास रहने वालों का भी कहना है कि नाबालिग दिनभर मोबाइल पर पबजी व क्रिकेट खेलता था। इसे लेकर मां अक्सर उसे डांटती थी। कई बार उसे रोड पर पीटा भी था। पड़ोसियों का कहना है कि सरल स्वभाव की साधना मिलनसार थी और अकसर लोगों की मदद करती थीं।
पत्नी साधना की मौत की जानकारी पाकर बुधवार को नवीन सिंह लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। तब जाकर पुलिस उनके बेटे को थाने ले जा चुकी थी। थाने पहुंचे नवीन ने बेटे से पूछा, तुमने ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब था कि तुम भी तो मुझ पर ध्यान नहीं देते थे और मां आए दिन भूखा रखती थी। इसके अलावा मारती थी और चोरी का इल्जाम भी लगाया था, जबकि वो पैसे अलमारी में ही रखे मिल गए थे, लेकिन मां ने मेरी एक न सुनी और हाथ जला दिया था।
नवीन सिंह की मां मिर्जा देवी ने पोते के खिलाफ पीजीआई थाने में बहू की हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साधना के सिर में एक गोली आर-पार होना आया है। नवीन सिंह की मां छोटे बेटे के साथ इंदिरापुरम चरण भट्ठा में रहती है। उनका कहना था कि पोते ने पूरा घर बर्बाद कर दिया। वहीं, बनारस से आए साधना के माता-पिता को नाती की हरकत पर यकीन नहीं हो रहा था।
पुलिस के सामने नाबालिग ने मां की हत्या की पूरी कहानी आराम से बता दी। जब पुलिस ने पूछा कि तीन दिन में उसे डर नहीं लगा तो बोला- रविवार देर रात को डर लगा तो मां के कमरे को बंद कर दिया। फिर दोस्त को कॉल कर बताया कि मां बाहर गई है। वह बहन के साथ घर पर है। दोनों डर रहे हैं, तुम आ जाओ। इस पर दोस्त पूरी रात उनके साथ रहा और सुबह अपने घर चला गया। इस दौरान नाबालिग ने बहन को धमकी दी थी कि उसके दोस्त से कोई बात नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button