Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

अन्तरिम बजट 2024 में मध्यम वर्ग के लिए क्या हो सकता है खास, जाने क्या चाहती है जनता

नई दिल्ली। 1 फरवरी, 2024 को आने वाले बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना 6वां और मोदी 2.0 सरकार के कार्यकाल का 5वां व अंतिम अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। जिसमें मध्यम वर्ग के लिए और उसके अलावा लोकलुभावन घोषणाएं की जा सकती हैं। क्योंकि यह आम चुनाव 2024 से पहले अंतरिम बजट है और पिछली 2 पारियों से सत्तारूढ़ एनडीए के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षीय कार्यकाल का दसवां और अंतिम अंतरिम बजट है। 

इसलिए वित्त विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की हवा निकालने के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ संभावित जनकल्याणकारी घोषणाएं कर सकती हैं, क्योंकि बजट पूर्व समीक्षा के दौरान विभिन्न दबाव समूहों द्वारा कुछ मांगें उनके या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई हैं। ये ऐसी मांगें हैं जो देश में बढ़ती बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग व निम्न मध्यम वर्ग को सीधे  प्रभावित करेंगी, क्योंकि आज यह वर्ग बड़ा और संगठित वोट बैंक में तब्दील हो चुका है। पिछले 10 सालों से यह वर्ग मोदी सरकार का कट्टर समर्थक बना हुआ है। इसलिए उसकी विभिन्न उम्मीदें अस्वाभाविक भी नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button