Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिका के साथ व्यापार करना मुश्किल, ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 फीसदी टैरिफ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है। भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिकी व्यापारियों के साथ व्यापार करना मुश्किल का सौदा होगा। डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से भारत में निर्मित सामान की कीमत अमेरिका में 26 फीसदी महंगी हो जाएगी। अमेरिका के बाजार में भारतीय सामान की कंपीट करने की क्षमता कम हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस घोषणा के साथ कहा कि भारत बेहद टफ है। पीएम मोदी के लिए ट्रंप ने कहा कि वो मेरे अच्छे दोस्त है। मैंने उन्हें कहा कि आप हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे। बता दें कि अमेरिका ने जो टैक्स 26 फीसदी भारत पर लगाया है, वही टैक्स भारत अमेरिका पर 52 फीसदी लगाता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा करने वाले इस ऐतिहासिक भाषण को “मुक्ति दिवस” के रूप में पुकारा है। यह वह भाषण था जिसमें उन्होंने अमेरिका के व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप की यह स्पीच वास्तव में 2 अप्रैल 2025 को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4 प्रतिशत टैरिफ चार्ज करता है, जबकि भारत अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर 50 प्रतिशत से अधिक का टैरिफ लगाता है। इस बीच, थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक दर वसूल रहे हैं, जैसे 60 प्रतिशत, भारत 70 प्रतिशत टैरिफ लेता है, वियतनाम 75 प्रतिशत टैरिफ लेता है, और अन्य देश इससे भी अधिक दर वसूलते हैं।”

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने से पहले ही शानदार भूमिका बांधी थी। इसमें रोज गार्डन से उन्होंने भावपूर्ण भाषण दिया था। उन्होंने कहा कि ये लिब्रेशन डे है, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। दो अप्रैल 2025 का दिन हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि इसी दिन अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ है। ये वो दिन है जब अमेरिका की नियति को फिर से हासिल किया गया है। इस दिन हम अमेरिका को फिर से समृद्ध बना रहे है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अबतक अमेरिका ने दशकों से 2.5 फीसदी टैरिफ लगाया है। कई विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 2.5 फीसदी टैरिफ लगा है। यूरोपीय संघ अमेरिका से 10 फीसदी से अधिक टैरिफ वसूलता है और उनके पास 20 फीसदी वैट भी है, जो काफी अधिक है। भारत निर्मित वस्तुओं पर 70 फीसदी टैरिफ लगता है।

Related Articles

Back to top button