Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तर प्रदेश

विपक्ष पर बोला हमला, कहा- हम किसी के पिछलग्गू नहीं, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगी मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में सबसे आगे दिख रही द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को समर्थन देने का ऐलान किया है.  यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा मुखिया (BSP Chief) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया.

BSP चीफ ने कहा, विपक्ष ने राष्ट्रपति प्रत्याशी चुनने के लिए हुई बैठक से बसपा को अलग रखा. शरद पवार ने बैठक में बसपा के लीडर को नहीं बुलाया. ये उनकी सोच को दिखाता है.  राष्ट्रपति प्रत्याशी चुनने के दौरान विपक्ष का षडयंत्र दिखा है.  हम NDA को नहीं, एक आदिवासी के समर्थन में मतदान करेंगे.

बसपा प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है. हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला BJP और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है. आंदोलन को ध्यान में रखते एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है.

प्रेस कॉफ्रेस में विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा के नेतृत्व को बदनाम करने के लिए विपक्ष कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. कांग्रेस और बीजेपी रत्ती भर भी नहीं चाहते हैं कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की सोच देश पर लागू हो. उन्होंने कहा कि हम बिना डरे फैसले लेते हैं. मायावती ने कहा, बसपा पिछलग्गू पार्टी नहीं है. पार्टी सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाए पर चलती है.

Related Articles

Back to top button