Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
मनोरंजन

दिव्यांका का आर्मी बैकग्राउंड है उनकी बोल्डनेस और ख़ूबसूरती का राज,

दिव्यांका त्रिपाठी  टेलीविजन की सबसे पॉपुलर और टेलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले दिनों स्टंट रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की रनर अप बनने के बावजूद दिव्यांका ने इतनी वाहवाही लूटी जिसकी कल्पना खुद उन्होंने सपने में नहीं की थी .

वैसे दिव्यांका ने टेलीविजन पर ये स्टारडम ऐसे ही हासिल नहीं किया. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए तगड़ा संघर्ष किया है.

आपको बता दें कि भोपाल के नूतन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद दिव्यांका की पहली जॉब दूरदर्शन में थी जहां उन्हें एंकरिंग करने के बदले 250 रुपये मिला करते थे. दिव्यांका आर्मी बैकग्राउंड से थीं इसलिए कभी ना हार मानने का जज़्बा उनके अंदर हमेशा से था. टीवी पर दिव्यांका को सबसे पहला ब्रेक सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से मिला था.

इस सीरियल के जरिए उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके बाद टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाकर वह बुलंदियों पर जा पहुंचीं और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब दिव्यांका टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं और वह एक सीरियल के एक एपिसोड में काम करने के तकरीबन 1.50 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

दिव्यांका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका कभी टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ अफेयर था. दोनों तकरीबन 8 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद दिव्यांका की ज़िंदगी में विवेक दहिया की एंट्री हुई. दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई जिसके बाद दोनों प्यार में पड़ गए और इन्होंने 2016 में शादी कर ली

Related Articles

Back to top button