Breaking
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोट
राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा भड़की जदयू विधायक के बयान से

पटना। बिहार में इस बार जदयू के विधायक गोपाल मंडल के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के खिलाफ दिए गए बयान के बाद भाजपा के भड़क गई है। भाजपा अब विधायक पर कार्रवाई करने तक की मांग कर रही है।

पिछले दिनों जदयू के विधायक गोपाल मंडल भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर आरोप लगाया कि वे भागलपुर जाकर पैसों की वसूली करते हैं। मंडल ने यह भी कहा कि वे यहां विरोधियों से जरूर मिलते हैं, लेकिन अपने घटक दलों के नेताओं से नहीं मिलते हैं।

जदयू के विधायक के इस बयान के बाद भाजपा के नेताओं ने मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्रवाई की मांग तो मंडल ने एकबार फिर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग कौन होते हैं, हम पर कार्रवाई करने वाले। उन्होंने सम्राट चौधरी को दलबदलू तक कह दिया।

वैसे मंडल के इन बयानों से भाजपा असहज है। इसके बाद भाजपा के नेता और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सामने आए और उन्होंने मंडल पर कार्रवाई की मांग कर डाली।

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, पहले भी उन्होंने अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की है, आगे भी उम्मीद करेंगे कि जिस तरह से लगातार गोपाल मंडल शब्दों की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, वे कार्रवाई करेंगे।

़इधर, भाजपा की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई की मांग के बाद जदयू भी अपने विधायक पर कार्रवाई का मन बना रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विधायक के बयान को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के संबंध बेहद मजबूत हैं। राजग में कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधायक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, उसके बाद पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button