Breaking
पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?
राज्य

स्थानीय स्तर पर व्यापर मंडल के सहयोग से सभी दुकानों को खोलने की दी जाए अनुमति-संजय गुप्ता

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

कौशाम्बी से पवन जायसवाल की रिपोर्ट –

कौशांबी: कोविड के कारण सरकार ने 17 मई तक प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन लगा रखा है जिसके चलते आवश्यक सेवाओ को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रखने का निर्देश है । लेकिन वर्तमान समय मे शादी-विवाह भी चल रहे है ऐसे में इस कार्यक्रम में लगने वाले बहुत से सामानों की खरीदारी में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा इससे जुड़े दुकानदारों के सामने भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है । इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए  गुरुवार को चायल  विधायक  संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी कौशांबी को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया कि यदि शासन की अनुमति से शादी विवाह आदि आयोजन किए जा सकते हैं तो उससे जुड़ी हुई वस्तुएं क्रय करने के लिए ग्राहक कहां जाए ऐसी परिस्थिति में जिलाधिकारी स्वयं तय करें की शादी विवाह आदि आयोजन से जुड़े कार्यक्रमों में उपयोग होने वाली वस्तुओं को क्रय करने हेतु सभी बाजारों में व्यापार मंडल के सहयोग से एक समय सारणी तय करें । उस समय सारणी के अनुसार व्यापारी बंधु सम्मानजनक तरीके से ग्राहकों को आवश्यक वस्तुएं विक्रय कर सके और किसी भी व्यापारी को प्रशासन के प्रताड़ना का शिकार ना होना पड़े साथ ही  संजय गुप्ता  ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को निर्णय लेने के पश्चात अवगत कराने की बात भी कही  है । ताकि जनपद के लोगों को सहूलियत मिल सके । साथ ही उन्होंने कहा कि कौशाम्बी जनपद में कहीं भी कंटेंटमेंट जोन घोषित नहीं है ।

Related Articles

Back to top button