Breaking
चीन जा रहे तेल के 7 जहाज रूस ने भेजा भारतUP में योगी सरकार के 9 साल पूरे, योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन से आया यह बड़ा परिवर्तनCensus 2027: दो चरणों में होगी जनगणना, नित्यानंद ने किया ऐलानबेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर से शिवपाल यादव ने कहा सम्मान ओर स्वाभिमान से बनेगी सरकार ।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश चुनावी मौसम में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम और हनुमान का आशीर्वाद लेंगे फिर प्रसपा के सहयोग से यूपी में सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से हुई थी लेकिन समापन भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में होगा।

प्रसपा नेता परिवर्तन यात्रा के साथ गत बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए और शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस में शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार प्रसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी। किसी भी दल में प्रसपा का विलय हमारी शर्तों पर होगा। हमारे साथ जो लोग हैं, उनका समायोजन सम्मान पूर्वक होना चाहिए। हमें सम्मानजनक सीटें भी चाहिए। हम सम्मान ओर स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। जबसे उनकी रथयात्रा निकली है, तब से कुछ लोगों को चिंता हो गई है। ओवैसी की पार्टी व आप समझौते की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी समझौता करने को कह रहे हैं। किसके साथ जाएंगे के सवाल पर कहा कि समय आने दीजिए, लोगों को पता चल जाएगा। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा को ऊंचाई पर पहुंचाया है। प्रसपा नेता ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से किसान परेशान हैं। अपराध पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है फिर भी मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अपराध नहीं हो रहा।

Related Articles

Back to top button