Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
एजुकेशनराष्ट्रीय

अलीगढ़: PM मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का दौरा अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की वजह से राजनीतिक तौर पर काफी ख़ास है. राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास के जरिए बीजेपी (BJP) की नजर पश्चिमी यूपी के जाट वोटरों पर है.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में  (PM Narendra Modi Aligarh Visit)  राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद थे, अलीगढ़ में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

राजनीतिक तौर पर काफी अहम है पीएम मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का दौरा अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की वजह से राजनीतिक तौर पर काफी ख़ास है. राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास के जरिए बीजेपी (BJP) की नजर पश्चिमी यूपी के जाट वोटरों पर है.

बीजेपी की पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश

यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में अब 6 महीने से भी कम का वक्त बचा है. पिछले साल शुरू हुए किसान आंदोलन के बाद से पश्चिमी यूपी में बीजेपी को जनाधार खिसकने का डर सता रहा है, क्योंकि किसान आंदोलन में पश्चिमी यूपी के किसानों की बड़ी भूमिका है. ऐसे में अलीगढ़ दौरे के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश करेंगे. भले ही पूरे देश में आपको राजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में बताने वाले कम मिलें, लेकिन पश्चिमी यूपी में उनकी विरासत पर चर्चा खूब होती है. बीजेपी की कोशिश है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के जरिए एक ओर तो वो युवाओं को साथ लाएं दूसरी ओर जाट समुदाय की नाराजगी को कम करें.

जाने-कौन थे राजा महेंद्र प्रताप सिंह?

राजा महेंद्र प्रताप सिंह हाथरस के राजा थे. राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जाट समुदाय के होने की वजह से पश्चिमी यूपी में उनका काफी सम्मान है. राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारत की स्वतंत्रता के लिए 20 से 25 देशों मे आजादी की अलख जगाने के लिए यात्रा की.  31 वर्ष 8 महीने वो विदेशों में रहे और 1946 में भारत लौटे. राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने बुलंदशहर से लेकर अलीगढ़, हाथरस और वृंदावन में अपनी संपत्ति का 60-70 प्रतिशत हिस्सा शिक्षण संस्थाओं को दान दे दिया. यहां तक कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए भी जमीन दान दी थी. हालांकि इतिहास में उनके किए गए कामों को दबा दिया गया. अलीगढ़ यूनिवर्सिटी (Aligarh University) के लिए उन्होंने ढाई एकड़ जमीन दान दी थी, लेकिन AMU में उनके नाम पर कुछ भी नहीं है.

92 एकड़ में बनेगा विश्वविद्यालय

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय 92 एकड़ में बनेगा. इसे बनाने में करीब 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी. अलीगढ़, कासगंज, हाथरस और एटा के 395 कॉलेज को इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा. इस विश्वविद्यालय के बनने के बाद अलीगढ़ मण्डल के छात्र-छात्राओं को हायर एजुकेशन का फायदा मिलेगा.

डिफेंस कॉरिडोर का क्या होगा फायदा?

उत्तर प्रदेश  में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर का एक हिस्सा अलीगढ़ में भी होगा, जिसका शिलान्यास पीएम ने किया . यहां बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर में देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने वाले हथियारों का निर्माण होगा. अलीगढ़ में छोटे हथियार, ड्रोन, वायुसेना के इस्तेमाल में आने वाले कल-पुर्जे और एण्टी ड्रोन सिस्टम बनाए जाएंगे. यहां 19 कंपनियां 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. डिफेंस कॉरिडोर बनने से पश्चिमी यूपी के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

Related Articles

Back to top button